{"_id":"5728debe4f1c1bf7245cce9c","slug":"no-work-in-sub-post-office-for-a-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप डाकघर में एक माह से लेन-देन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप डाकघर में एक माह से लेन-देन नहीं
deoria
Updated Tue, 03 May 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
समस्या
- फोटो : vishwavijaya tripathi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देविररिया के रुद्रपुर उप डाकघर में एक माह से रुपये के लेन-देन का कार्य बंद पड़ा है। कोर बैंकिंग सेवा से जोड़ने की प्रक्रिया में लापरवाही के कारण रुपया जमा, निकासी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। हर रोज डाकघर पर आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को रुपये लेने गए लोगों की कर्मचारियों से तीखी बहस हुई। इसके बाद कर्मचारी अपनी सीट छोड़ कर बाहर निकल आए।
नगर के पश्चिमी बाईपास स्थित उप डाकघर सीबीएस से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद उप डाकघर अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों की तरह पूर्णतया इंटरनेट सेवा से जुड़ जाएगा। जिसके लिए एक मार्च से कार्य चल रहा है। इधर दो अप्रैल से उप डाकघर में रुपये भी नहीं जमा हो रहे हैं और न ही लोगों के रुपये की निकासी हो पा रही है। लग्न में कर्ज लेकर काम किए लोग अब डाकघर का रुपये लेने के लिए रोज चक्कर काट रहे हैं।
रुपये नहीं मिलने पर कर्मचारियों और ग्राहकों में नोकझोंक भी हो जा रहे हैं। डाकखाने से रुपये लेने गए ब्रजेश गुप्ता, कमलेश गुप्ता, विश्वविजय पाठक, विनोद सिंह, शिवनरायण तिवारी, जयकिशुन आदि ने कहा कि अपना ही धन पाने के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। लग्न में उप डाकघर से रुपया नहीं मिलने पर कर्ज लेकर काम किया गया। अब कर्ज भरने के लिए भी ग्राहकों का रुपया डाकखाना नहीं दे पा रहा है। इस संबंध में उप डाकपाल सीपी पांडेय ने कहा कि कोर बैंकिंग सेवा से जोड़ने की प्रक्रिया में लापरवाही के कारण दिक्कतें हो रही हैं। इंटरनेट सेवा शुरू नहीं होने से लोगों को रुपये नहीं दिया जा सकता। चेन्नई ऑफिस से एक सप्ताह में कोड और आईडी बहाल होते ही लेन-देन शुरू हो जाएगा।