फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   No water in canals, agriculture lagging behind

Deoria News: नहरों में पानी नहीं, पिछड़ रही खेती

Wed, 28 Jun 2023 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
No water in canals, agriculture lagging behind
पिछड़ रही खेती को लेकर परेशान हैं किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देसही देवरिया क्षेत्र में नहरें अभी भी सूखी पड़ी हैं। क्षेत्र में नहरों का जाल बिछा हुआ है। नहरों में पानी आए करीब 20 दिन से ऊपर हो गया, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते एक रजवाहा सहित कई माइनर अभी भी सूखे पड़े हैं। बारिश नहीं होने और नहरों में पानी नहीं पहुंचने से किसान खेती को लेकर परेशान हैं। खेतों में धान की बेहन सूख रही है। विकास खंड देसही देवरिया क्षेत्र में द्वारिका, सिरसिया, देवरिया मुख्य रजवाह है। इनमें से माइनर निकले हुए हैं। यहां के किसानों की ज्यादातर खेती नहरों के भरोसे ही होती है। नहर में पानी आए 20 दिन से ऊपर हो गए, लेकिन अभी भी द्वारिका रजवाहा मुख्य नहर सूखी पड़ी है। इसमें धूल उड़ रही है। अन्य राजवाहों में भी पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं है। बहुत सी नहरों में पानी अभी टेल तक नहीं पहुंच पाया है। बारिश की बाट जोह रहे किसान प्रकृति की बेरुखी से दुखी हैं। वहीं नहरों की दगाबाजी से भी उनके माथे पर चिंता की लकीरें अब गहरी हो गई हैं। खेतों में लगी धान की बेहन समय से रोपाई नहीं होने से अब खराब हो रही हैं। कुछ जगह किसान निजी साधनों से अब रोपाई शुरू कर दिए हैं।
किसानों की प्रतिक्रिया
नहरों में अभी तक पानी नहीं आया। धान की रोपाई पिछड़ रही है। बारिश भी नहीं हो रही। सिंचाई विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
- गोपाल, इनरहा
-------------
हर साल का यही हाल है। किसी भी सीजन में नहर से लाभ नहीं मिल पा रहा। पानी टेल तक पहुंच ही नहीं पाती। नहरें झाड़ - झंखाड़ से भी पटी पड़ी हैं।
- चंद्र भूषण पाठक, हथियागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed