{"_id":"6942f0fe8dd9d5bd960b67c9","slug":"no-operation-for-pregnant-women-in-chc-uproar-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-170333-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सीएचसी में गर्भवतियों का ऑपरेशन नहीं, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सीएचसी में गर्भवतियों का ऑपरेशन नहीं, हंगामा
Wed, 17 Dec 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
बरहज सीएचसी पर नोंकझोंक करते लोग स्रोत सोशल मीडिया
बरहज। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार की देर रात प्रसव के लिए लाई गईं गर्भवती महिलाओं का ऑपरेशन नहीं होने से नाराज तीमारदारों ने हंगामा किया।
उनका आरोप था कि ऑपरेशन थियेटर में महिलाएं दर्द से कराह रही थी। चिकित्सक इसकी परवाह किए बिना ओटी से बाहर निकल गए। हालांकि स्वास्थ्यकर्मियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कपरवार क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी मनीषा पाल पत्नी डीएम पाल, मोहांव की सुधा देवी पत्नी शैलेष और महुईं की करीना प्रसव के लिए भर्ती कराई गई थीं। मंगलवार की दोपहर में चिकित्सकों ने मरीजों की हालत गंभीर बताते हुए ऑपरेशन कराने की सलाह दी। तीमारदारों के सहमति पर मरीजों को ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि रात में करीब साढ़े नौ बजे चिकित्सक, मरीजों का ऑपरेशन किए बगैर बाहर निकल लिए।
विज्ञापन
मरीजों के कराहने और चिकित्सक के चले जाने से तीमारदार उग्र हो गए। किसी ने सोशल प्लेटफार्म पर इसका वीडियो वायरल कर दिया।
हालांकि संवाद न्यूज वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वायरल वीडियो में मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही जा रही है।
चिकित्सा अधीक्षक अजय पाल ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा हो-हल्ला मचाने की बात सामने आई है, लेकिन समय से उपचार करा दिए जाने से मरीजों के साथ आए लोग शांत हो गए।