फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   no one of district in in dgp medal list

डीजीपी का प्रशंसा चिह्न पाने वालों की सूची में जिले का कोई नहीं

Wed, 12 Aug 2020 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
no one of district in in dgp medal list
डीजीपी का प्रशंसा चिह्न पाने वालों की सूची में जिले का कोई नहीं
विज्ञापन

प्रदेश के 262 इंस्पेक्टर, एसआई समेत कांस्टेबल को मिलेगा सिल्वर मेडल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्वतंत्रता दिवस पर डीजीपी का प्रशंसा चिह्न पाने वालों की सूची में जिले का कोई पुलिसकर्मी शामिल नहीं है। यह सूची 10 अगस्त को जारी की गई है। हालांकि, अभी एक और सूची जारी होने की चर्चा है।
डीजीपी कार्यालय की ओर से हर साल स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाता है। इस साल भी डीजीपी कार्यालय की ओर से प्रदेश के 262 इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, आरक्षी कमांडो और महिला कांस्टेबल को सम्मानित करने की सूची जारी हुई है। इस सूची में जिले के किसी पुलिसकर्मी का नाम शामिल नहीं है। ऐसे में यह जिला इस पर इस सम्मान को पाने से वंचित रह जाएगा। एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि पहली सूची मेें किसी का नाम नहीं है। हो सकता है कि 14 अगस्त को एक और सूची जारी हो। उसमें जिले के किसी पुलिसकर्मी का नाम शामिल हो।
विज्ञापन

...फोटो समाचार
सोनखरिका के जीवन त्रिपाठी के वर्दी पर भी 15 अगस्त को एक और मेडल
न्यू कॉलोनी के अभयनाथ त्रिपाठी लगातार तीसरे साल पुरस्कार के लिए चयनित हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद निवासी दो पुलिस अफसरों का चयन उनकी उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए डीजीपी मेडल के लिए हुआ है। इसमें से अभयनाथ त्रिपाठी को प्लैटिनम श्रेणी में एवं जीवन त्रिपाठी सिल्वर श्रेणी में प्रशंसा चिह्न से 15 अगस्त को डीजीपी के हाथों सम्मानित होंगे। इसकी सूचना मिलते ही दोनों के परिजनों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू कॉलोनी निवासी स्व. नागेंद्र नाथ त्रिपाठी की पांच संतानों में तीसरे नंबर के अभय नाथ त्रिपाठी वर्तमान में डीजीपी कार्यालय में पीआरओ के पद पर हैं। बेहतर कार्यों की बदौलत वर्ष 2018 में डीजीपी के प्रशंसा चिह्न के सिल्वर श्रेणी, वर्ष 2019 में गोल्ड श्रेणी और वर्ष 2020 में इनका चयन इसी पुरस्कार की प्लैटिनम श्रेणी में हुआ है। अभय नाथ त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस सर्विस में पुरस्कार का मिलना और वर्दी पर एक और मेडल आने से और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उपलब्धि पर उपेंद्रनाथ त्रिपाठी, प्रो. एनएन त्रिपाठी, डॉ. जेएन त्रिपाठी, संजय नाथ त्रिपाठी, डॉ. आमोद नाथ त्रिपाठी, नित्यानंद पांडेय ने उन्हें बधाई दी। वहीं, भलुअनी थाना क्षेत्र के सोनखरिका गांव निवासी अरविंद त्रिपाठी व समाजसेवी चंद्रकला त्रिपाठी के पुत्र जीवन त्रिपाठी एसआई के पद पर तैनात हैं। पिछले साल बस्ती के आईसीआईसीआई बैंक में लूट हुई थीं। उसके वर्कआउट में जीवन त्रिपाठी की टीम लगी थी। छह फरवरी 2020 को बस्ती के हरदिया चौराहे पर बांसी कोतवाली में तैनात जीवन त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ बदमाशों को घेर लिया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में जीवन त्रिपाठी घायल हो गए। तीन बदमाश पकड़े गए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तर पर घोषित किए गए 262 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को उनकी बेहतर सेवा के लिए दिए जाने वाले पुरस्कार में जीवन त्रिपाठी का नाम शामिल हैं। उनके परिजनों व गांव वालों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। जीवन की बहन भावना त्रिपाठी का कहना है कि हमें अपने भाई पर गर्व है। कोरोना के दौरान मेरे भाई ने कोई छुट्टी नहीं ली और एक योद्धा के रूप में सेवा में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed