फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   no nominations on first day

Deoria News: पहले दिन नामांकन नहीं, शशांक मणि सहित 18 प्रत्याशियों ने लिए 37 सेट पर्चे

Wed, 08 May 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 08 May 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
no nominations on first day
फोटो समाचार...........
विज्ञापन

बुधवार को दो प्रत्याशी कर सकते हैं नामांकन, सघन चेकिंग के बाद ही नामांकन स्थल पर दिया जा रहा था प्रवेश
कलक्ट्रेट परिसर से लेकर बैरिकेडिग स्थल पर तैनात रहा पुलिस बल
एएसपी खुद संभाले थे सुरक्षा की कमान, निगरानी करते रहे

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया संसदीय सीट के लिए मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 14 मई तक होने वाले दाखिले में पहले दिन किसी ने नामांकन नहीं किया। हालांकि, भाजपा के शशांक मणि त्रिपाठी सहित 18 दावेदारों ने 37 सेट पर्चा लिया। नामांकन स्थल को अच्छे से सजाया गया था। नामांकन स्थल पर आने-जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। सिर्फ प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा था।
मंगलवार से कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। इस बार गेट से ही प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। रोडवेज से लेकर कचहरी शिव मंदिर गेट तक देवरिया-सलेमपुर मुख्य मार्ग की एक लेन पर आवागमन था। यहां पर पुलिस मुस्तैद थी। सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक चली प्रक्रिया के दौरान पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ। पहले दिन सिर्फ 18 उम्मीदवारों ने पर्चा लिया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि देवरिया लोकसभा क्षेत्र में सातवें चरण में मतदान कराए जाने के लिए कार्यक्रम घोषित किया गया है। कहा कि उम्मीदवारों के साथ आने वाले वाहन और काफिले को नामांकन कक्ष से 100 मीटर के अंदर आने की अनुमति नहीं थी, उन्हें बाहर ही रोक दिया जा रहा था। पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ। 18 प्रत्याशियों ने 37 सेट पर्चे लिए हैं। इधर, नामांकन पर्चा लेने वाले दो प्रत्याशियों में से जनता समता पार्टी से मुक्ति नाथ सिंह व परिवर्तन समाज पार्टी से हरिकेश गुप्ता बुधवार को नामांकन कर चुनावी समर में ताल ठोंक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम एक नजर में
मंगलवार से शुरू हुआ नामांकन 14 मई तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच 15 मई व नाम वापसी 17 मई को होगी। इसके साथ ही एक जून को मतदान व चार जून को मतगणना होगी।

जांच के बाद ही कलक्ट्रेट में मिल रहा था प्रवेश, सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
लोकसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिला मंगलवार से कलक्ट्रेट के स्थित न्यायालय जिलाधिकारी के कक्ष संख्या पांच में 11 बजे से 3 बजे तक हुआ। इस दौरान मुख्य गेट पर ही सुरक्षा के मद्देनजर मेटल डिटेक्टर लगाया गया था। इससे होकर गुजरने के बाद सुरक्षा कर्मियों द्वारा बारीकी से जांच करने के बाद ही प्रत्याशी व उनके प्रस्तावक को अंदर जाने की अनुमति मिल रही थी। बिना जांच किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। मुख्य गेट से अंदर आने वाले हर व्यक्ति की वीडियोग्राॅफी भी कराई जा रही थी।

मीडिया कर्मियों के लिए थी अलग से बैठने की व्यवस्था
नामांकन का कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों की भी चेकिंग की जा रही थी। इसके बाद मुख्य गेट से कुछ दूर अंदर उनके बैठने का इंतजाम भी किया गया था। जहां पर वे नामांकन करने या पर्चा लेने आने वाले प्रत्याशियों से बात कर जानकारी लेते देखे गए।

डीएम आवास से लेकर सैनिक भवन तक तैनात दिखी पुलिस
नामांकन को लेकर देवरिया-सलेमपुर मुख्य मार्ग को वनवे कर दिया गया था। रोडवेज से लेकर कचहरी शिव मंदिर तक सड़क की एक लेन पर आवागमन पूरी तरह से बाधित था। पैदल गुजरने वालों को पुलिस आने व जाने दे रही थी। कलक्ट्रेट मुख्य गेट से लेकर शिव मंदिर बैरिकेडिग व रोडवेज तक बड़ी संख्या में पुलिस ड्यूटी कर रही थी। इसके अलावा डीएम आवास के समीप कोतवाली मोड पर गौरीबाजार थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र पूरी तरह से मुस्तैद दिखे। इसी तरह कचहरी शिव मंदिर के पास बनी बैरिकेडिग के समीप खुद एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, शहर कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौजूद थे। पुलिस लाइंस व स्टेडियम को जाने वाली मुख्य सड़क पर भी पुलिस तैनात थी। ये सलेमपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को स्टेडियम की तरफ से मोड़ दे रहे थे।


इन्हाेंने लिए पर्चे
1. गौतम प्रसाद निर्दलीय 01 सेट
2. शैलेंद्र कुमार सिंह सा.नि. हिंद फोरम 02 सेट
3. अशोक कुमार श्रीवास्तव अखिल भारतीय हिंदू महासभा 02 सेट
4. त्रिगुना नंद त्रिपाठी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी 02 सेट
5. मुक्ति नाथ सिंह जनता समता पार्टी 04 सेट
6. मणि यादव बहुजन मुक्ति पार्टी 02 सेट
7. अगम स्वरूप राष्ट्रीय समानता पार्टी 02 सेट
8. कृष्ण बिहारी दूबे निर्दलीय 02 सेट
9. विजय जुआठा भारतीय समाजवादी पार्टी 02 सेट
10. सतेंद्र कुमार मल्ल निर्दलीय 02 सेट
11.हरिकेश गुप्ता परिवर्तन समाज पार्टी 02 सेट
12. रफीक अंसारी निर्दलीय 01 सेट
13. घनश्याम यादव निर्दलीय 02 सेट
14. शशांक मणि भाजपा 04 सेट
15. संतोष कुमार पासवान निर्दलीय 02 सेट
16. पारसनाथ गुप्ता राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी 02 सेट
17. रज्जू चौहान जन जनवादी पार्टी 02 सेट
18. संतोष कुमार चौहान निर्दलीय 01 से

डीएम ने जारी की अधिसूचना
देवरिया। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आयोग के निर्देश पर लोक सभा निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नामनिर्देशन-पत्र रिटर्निंग ऑॅफिसर को या अंगद यादव, अपर उप जिलाधिकारी, सलेमपुर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को अभ्यर्थी या (उसके किसी प्रस्थापक द्वारा) 14 मई, 2024 (मंगलवार) से पश्चात (लोक अवकाश दिन से भिन्न) किसी दिन 11 बजे और 3 बजे के बीच कार्यालय रिटर्निंग ऑफिसर, न्यायालय जिलाधिकारी, कक्ष संख्या-5, कलक्ट्रेट देवरिया में परिदत्त किए जा सकेंगे। नामनिर्देशन-पत्र के प्रारूप पूर्वोक्त स्थान और समय पर अभिप्राप्त किए जा सकेंगे। नामनिर्देशन-पत्र संवीक्षा के लिए कार्यालय रिटर्निंग ऑफिसर, न्यायालय जिलाधिकारी, कक्ष संख्या-5, कलक्ट्रेट देवरिया में 15 मई बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे लिए जाएंगे। अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना या तो अभ्यर्थी द्वारा या उसके किसी प्रस्थापक द्वारा या उसके निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा जो अभ्यर्थी द्वारा उसे परिदत्त करने के लिए लिखित में प्राधिकृत किया गया हो ऊपर पैरा 2 में विनिर्दिष्ट ऑफिसरों में से किसी को उसके कार्यालय में 17 मई शुक्रवार को 3 बजे के पूर्व परिदत्त की जा सकेगी। निर्वाचन 1 जून दिन शनिवार को सुबह 7 बजे और शाम 6 बजे के बीच मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article