फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Nine years-BJP will take the unmatched to the people

Deoria News: नौ साल-बेमिसाल को जन-जन तक पहुंचाएंगे भाजपाई

Wed, 17 May 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 17 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Nine years-BJP will take the unmatched to the people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि और संगठन से जुड़े पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम कर गोरखपुर परिक्षेत्र में संपर्क अभियान चलाएंगे। पार्टी पदाधिकारी इस मौके पर लोगों को पार्टी की नीतियों, सरकार की योजनाओं से परिचित कराएंगे। छह क्षेत्रों में होने वाली बैठक की शुरुआत गुरुवार से गोरखपुर क्षेत्र की बैठक के साथ होगी। इसमें इस परिक्षेत्र में आने वाले पार्टी के सभी सांसद, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन मंत्री भी हिस्सा लेंगे।
गोरखपुर परिक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने बताया कि 18 अप्रैल को होने वाली बैठक में उनके परिक्षेत्र के सभी जिलों के मंत्री, सांसद, विधायक, संगठन से जुड़े लोग हिस्सा लेंगे। बैठक में 21 मई से 21 जून तक एक महीने विभिन्न जनपदों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी मंथन होगा। उन्होंने बताया कि हर जनपद में आठ-आठ की टोली में पार्टी से जुड़े लोग गांव-गांव, शहर-शहर घूमकर सरकार और पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को बताएंगे। उन्होंने बताया कि अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में इस कार्यक्रम में पार्टी के हर कार्यकर्ता को पूरी शिदद्त जुट जाना होगा।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने बताया कि नौ साल-बेमिसाल को सफल बनाने के लिए जिले में आठ लोगों की टोली बनाई गई है। इसके संयोजक जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा हैं। इसके अलावा सात सह संयोजक भी होंगे, जो जनसंपर्क कर शासन की नीतियां लोगों तक पहुंचाएंगे। इसके अलावा मंडल स्तर पर चार-चार कार्यकर्ताओं की टोली भी बनाई गई है। यह टोली भी संपर्क साधकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देगी, साथ ही यदि कोई समस्या आ रही होगी तो उसका भी निराकरण कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट::
जनपद में नगर निकायों में मिली-जीत हार की होगी समीक्षा
पार्टी सूत्रों के अनुसार गुरुवार को गोरखपुर में होने वाली बैठक में नगर निकाय में पार्टी की रिकॉर्ड जीत पर जश्न भी मनाया जाएगा, शाबाशी भी दी जाएगी। लेकिन जिन सांसद-विधायक-मंत्री के क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों की हार हुई है उस पर चिन्तन-मनन किया जाएगा। हार के क्या कारण रहे, यह सवाल भी कार्यकर्ताओं के बीच उठाए जाएंगे। हालांकी जनपद में नगर निकाय चुनावों पर गौर करें तो इस बार भाजपा का प्रदर्शन हर बार से अच्छा रहा है। संगठन स्तर पर लोगों के बीच जाकर काम करने का पार्टी को फायदा मिला है। वर्ष 1996 में पार्टी ने देवरिया और गौरा बरहज नगर पालिका और गौरीबाजार नगर पंचायत में जीत हासिल की थी। उसके बाद इस बार के निकाय चुनावों में पार्टी ने सात स्थानों पर जीत हासिल की है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में निकाय चुनावों का परिणाम लोकसभा चुनाव में टिकट बंटवारे का मजबूत आधार बनेगा। पार्टी हर पहलू को ध्यान में रखकर समीक्षा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed