फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Nine stolen bikes recovered, eight thieves arrested

Deoria News: चोरी की नौ बाइक बरामद, आठ चोर गिरफ्तार

Sat, 24 Jun 2023 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Nine stolen bikes recovered, eight thieves arrested
- सोहनाग मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में कबूल की विभिन्न जगहों से बाइक चोरी की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली पुलिस ने रफ्तार गैंग के सरगना नितेश समेत उसके आठ साथियों को गिरफ्तार किया है। वाहन लिफ्टरों से पुलिस ने चोरी की नौ मोटरसाइकिल बरामद किया है। बृहस्पतिवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने रफ्तार गैंग सरगना नितेश समेत चार सदस्यों को दो मोटरसाइकिल के साथ सोहनाग मोड़ से पकड़ा था। कड़ाई से पूछताछ के बाद कुल नौ मोटरसाइकिल बरामद की गई। इसके अलावा अन्य चार सदस्यों को मदनपुर थाना क्षेत्र के हरनही गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।
नगर के सोहनाग मोड़ पर बृहस्पतिवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने संदेह होने पर दो बाइक पर सवार चार युवकों को रोका। सुरक्षा कर्मियों को देख दोनों बाइक चालक घबरा गए और भागने की कोशिश किए, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया और साथ लेकर कोतवाली पहुंची। कड़ाई से पूछताछ में रफ्तार गैंग सरगना सुरौली थाना क्षेत्र के उजरी भरौली गांव निवासी नितेश यादव उर्फ रफ्तार, मदनपुर थाना क्षेत्र के एनौता कोठी गांव निवासी कृष्णा, सनी, मदनपुर थाना क्षेत्र के अजयपुरा मरवट गांव निवासी धीरज ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल काफी दिन पहले देवरिया से चोरी की गई थी। पूछताछ में पता चला कि इनका एक संगठित गिरोह है। ऐसो आराम के लिए मोटरसाइकिल अलग-अलग जगहों से चोरी कर बिहार प्रांत में ले जाकर कबाड़ी व ग्राहक मिलने पर सस्ते दामों में बेच देते हैं और उससे प्राप्त पैसों से सभी लोग ऐसो आराम और खाने-पीने में खर्च करते हैं। सोहनाग मोड़ से पकड़े गए चारों वाहन लिफ्टरों की निशानदेही पर पुलिस ने मदनपुर थाना क्षेत्र के हरनही गांव से भलुअनी थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी गोलू सिंह (20) उर्फ सूर्यप्रताप सिंह पुत्र इंद्रजीत मल्ल, मदनपुर थाना क्षेत्र के एनौता कोठी से आयुष यादव (19) उर्फ पीयूष पुत्र रमाशंकर यादव, सुमित यादव (20) पुत्र रामसजन यादव, सुरौली थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी राज कनौजिया (19) पुत्र राम अभ्यास कनौजिया को चोरी की सात मोटरसाइकिल के साथ गिर्ाफ्तार किया गया, जिसमें एक मोटरसाइकिल बिना नंबरप्लेट की थी।
विज्ञापन

---------------
गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोपाल पांडेय,एसएसआई रामचंद्र सिंह यादव, एसआई शहनवाज अहमद, कांस्टेबल संदीप कुमार यादव, कांस्टेबल गणेश कन्नौजिया, महिला कांस्टेबल अंकिता यादव, रितू मिश्रा, अंशिका, कांस्टेबल प्रिजेश कुमार, कास्टेबल चंदन गहलौट, राकेश गोस्वामी, राहुल सिंह यादव, रितेश, रामअशीष, अजय कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
रफ्तार गिरोह के सरगना पर विभिन्न थानों में नौ केस दर्ज हैं।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed