फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Nine people including pharmacist found corona positive

Deoria News: फार्मासिस्ट सहित नौ लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Sun, 23 Apr 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 23 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Nine people including pharmacist found corona positive
जिले एक्टिव केस की संख्या हुई 19, होम आइलोसेशन से एक मरीज हुआ ठीक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिले में आरबीएसके के एक फार्मासिस्ट सहित नौ लोग पॉजिटिव मिले हैं। सभी का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। एक्टिव केस की संख्या 19 हो गई है। वहीं होम आइसोलेशन का एक मरीज ठीक हुआ है। इसके बाद भी लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। इससे पहले तीन डॉक्टर संक्रमित हो चुके हैं।
जनपद में आए दिन कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा सर्तक हो गया है। लोगों को जागरूक करने के साथ कोविड प्रोटोकाल का पालन करने को कहा जा रहा है। पर इस बीमारी को लेकर लोग अब भी लापरवाह बने हुए हैं। कहीं सोशल डिस्टेंसिग का पालन नहीं किया जा रहा हैं, वहीं लोग बिना मास्क के घर से निकल रहे हैं। लोग सजग नहीं हुए तो दिक्कत हो सकती है। शनिवार को आई रिपोर्ट में शहर के एक मोहल्ले का व्यक्ति सर्दी, जुकाम व शरीर दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां जांच में संक्रमित मिला, वहीं एक महिला भी पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

विकास खंड भाटपारानी के आरबीएसके के फार्मासिस्ट सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी से पीड़ित थे। वह अस्पताल में जांच कराए तो संक्रमित मिले। इसी क्षेत्र का बुखार से पीड़ित एक किशोर भी पॉजिटिव मिला है। विकास खंड भटनी क्षेत्र का एक युवक गेहूं की कटाई किए था। दिक्कत होने पर डॉक्टर को दिखाया, जांच कराने पर संक्रमित मिला। इसी ब्लाक की एक महिला बुखार, खांसी से पीड़ित थी, जांच कराने पर पॉजिटिव मिली। इसी क्षेत्र का एक व्यक्ति धूप में गेहूं की कटाई व दवरी किया। इसके बार बुखार की चपेट में आ गया, जांच कराने पर संक्रमित मिला। गौरीबाजार ब्लाक क्षेत्र की सर्दी, जुकाम व शरीर दर्द से पीड़ित महिला अस्पताल पहुंची, जहां जांच में पॉजिटिव मिली। उनका पुत्र भी संक्रमित मिला है। सभी संक्रमितों के परिवार के सदस्यों की जांच कराई जा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------- महेन पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी, मेडिकल कॉलेज के एक जूनियर डॉक्टर और भाटपाररानी के आयुष चिकित्सक भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि जूनियर डॉक्टर को छोड़ अन्य दो चिकित्सकों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।

----------
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जांच बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को 503 सैंपल की जांच की गई। संक्रमण कमजोर है। इससे घबराने की बात नहीं है। जिले में नौ पॉजिटिव केस मिले हैं। एक्टिव केस 19 है। सभी पॉजिटिव को दवा दी गई है। आरआर टीम सक्रिय कर दी गई है, जो संक्रमितों की निगरानी कर रहे हैं। पॉजिटिव लोगों के परिवार व संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसे लेकर सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी को दिक्कत होने पर सीयूजी नंबर व कोविड कमांडर सेंटर पर फोन कर सहयोग ले सकता है।
डॉ. राजेश कुमार झा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed