{"_id":"6765cb13a42e3c96fc0b8c09","slug":"nilgai-collided-with-a-moving-bike-middle-aged-man-died-deoria-news-c-208-1-deo1004-142716-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चलती बाइक से टकराई नीलगाय, अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चलती बाइक से टकराई नीलगाय, अधेड़ की मौत
Sat, 21 Dec 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू/भाटपार रानी। महुआबारी पेट्रोल पंप के पास चलती बाइक से एक नीलगाय आकर टकरा गई। जिससे बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के मंगराईच गांव निवासी राम बड़ाई कुशवाहा उम्र करीब 60 क्षेत्र के पड़री झिल्लीपार निवासी सावित्री देवी के साथ भाटपार रानी क्षेत्र में किसी कार्य वश गए थे। वहां से लौटते समय राम बड़ाई बाइक लेकर अभी भाटपारानी-मझौलीराज मार्ग पर अभी महुआबारी स्थित पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचे थे कि बाइक के आगे अचानक नीलगाय आ गई। नीलगाय से बाइक की टक्कर होने से जहां राम बड़ाई की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पीछे बैठी सावित्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक राम बड़ाई के घर पर चीख-पुकार मच गई। शव गांव पहुंचते ही पत्नी रीता देवी शव से लिपटकर रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। बेटे जितेन्द्र, उपेन्द्र, और छोटू भी घटना से दुखी हैं। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में मौत की खबर मिली है। परिजन शव का अंतिम संस्कार कर दिए हैं।