{"_id":"645e85e7090acc313f0f56a9","slug":"nightingale-was-the-father-of-modern-nursing-deoria-news-c-7-1-163103-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आधुनिक नर्सिंग की जन्मदाता थीं नाइटिंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आधुनिक नर्सिंग की जन्मदाता थीं नाइटिंगल
Sat, 13 May 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 13 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर रेड क्रॉस सोसायटी ने फूल और हाईजीन किट देकर सम्मानित किया।विज्ञप्ति
मेडिकल कॉलेज में मना विश्व नर्सेज डे, नर्सेज स्टाफ ने सेवा, सहयोग और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की ली शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विश्व नर्सेज डे मेडिकल कॉलेज के मैट्रन कार्यालय पर शुक्रवार को केक काट कर मनाया गया। कार्यालय को गुब्बारा आदि से सजाया गया था। कार्यक्रम में फ्लोरेंस नाइटिंगल को याद किया गया। साथ ही उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि की गई। नर्सेज स्टाफ ने सेवा, सहयोग और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की शपथ ली। रेडक्राॅस सोसायटी की ओर से नर्सेज स्टाफ को उपहार व फूल देकर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ परामर्शदाता बालरोग डॉ. आरके श्रीवास्तव ने कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगल के जन्मदिन को पूरा विश्व नर्सेज डे के रूप में मनाता है। उसके सेवाभाव से हम सभी को प्रेरणा लेने जरूरत है। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगल आधुनिक नर्सिंग की जन्मदाता थीं। उन्हें द लेडी विद लैंप के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने मरीजों की सेवा कर मिशाल पेश किया है। राजकीय नर्सेज संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंग का जन्म एक समृद्ध और उच्चवर्गीय ब्रिटिश परिवार में 12 मई 1820 को हुआ था। इसके बावजूद उन्होंने नर्सिंग का रास्ता चुना। इसलिए इस दिन को विश्व नर्सेज डे के रूप में मनाया जाता है। वह निरंतर मरीजों की सेवा करती रहीं। उनका निधन 13 अगस्त 1910 को हुआ था।
इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश के उपसभापति अखिलेंद्र शाही, डॉ. परवीन पांडेय, डॉ. वंदना, डॉ. तृप्ति, कुलभूषण द्विवेदी, संविदा नर्सेज संघ के जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय, सहायक नर्सिंग अधीक्षिका माया श्रीवास्तव, पीआईसीयू इंचार्ज शहनाज खातून, एचएन वर्मा, मीना मिश्रा, प्रीति शाही, सलेहा खातून, मीरा यादव, रंजन दीक्षित, अंकिता सिंह, शाहिना परवीन, प्रियंका सिंह, चांदनी चौहान, अंजनी, विवेक कमानी और हिमांशु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
नर्स दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
फोटो-
देवरिया। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर शुक्रवार को डॉ. आशीष पैरामेडिकल कॉलेज नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की चेयरमैन मृदुला सिंह ने कॉलेज के संस्थापक डॉ. के सिंह के चित्र पर मालार्पण कर किया। रंगोली प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा मानसी गोंड, ज्योति और सिमरन प्रथम विजेता रही। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. वीडी चौरसिया, उप प्रधानाचार्य पूजा बरनवाल, मैनेजर प्रदीप शाही, शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी आदि मौजूद थे।