{"_id":"6942f144d0298855a1041130","slug":"night-shelters-will-be-regularly-monitored-and-arrangements-will-be-made-available-deoria-news-c-208-1-deo1010-170287-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रैन बसेरों की नियमित होगी निगरानी, उपलब्ध रहेगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रैन बसेरों की नियमित होगी निगरानी, उपलब्ध रहेगी व्यवस्था
Wed, 17 Dec 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। शीतलहर और बढ़ रही ठंड को देखते हुए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जैनेन्द्र सिंह ने जिले में संचालित रैन बसेरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देवरिया बस स्टेशन, रामेश्वर लाल चौराहा तथा सलेमपुर में रेलवे स्टेशन के सामने स्थित रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सलेमपुर में कोई ठहरने वाले लोग नहीं मिला। एक कर्मचारी बैठा हुआ था। जिससे वहां के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एडीएम (प्रशासन) ने रैन बसेरों में ठहरने वाले जरूरतमंदों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।
उन्होंने साफ-सफाई, पर्याप्त कंबलों की उपलब्धता, अलाव, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, स्वच्छ पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से रैन बसेरों का निरीक्षण करने तथा ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि शीतलहर के दौरान जरूरतमंदों को सुरक्षित और राहतपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
अस्पतालों में आरक्षित होंगे बेड
एडीएम ने बताया कि कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायलों के त्वरित उपचार के लिए सरकारी और निजी चिकित्सालयों में बेड आरक्षित रखने, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा चिकित्सकों व एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। अग्निकांड की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अग्निशमन विभाग को पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम स्तर पर नागरिकों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही विद्यालयों में छात्रों को ठंड से बचाव के उपायों की जानकारी देने और पशुपालकों को पशुओं की सुरक्षा को लेकर जागरूक करने को कहा गया है। अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि की गई कार्यवाही की अनुपालन आख्या सात दिनों के भीतर आपदा कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। संवाद