{"_id":"61a7c0b44c40e93caf0ba74b","slug":"nhm-contractual-employees-staged-dharna-deoria-news-gkp418335897","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मियों ने दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मियों ने दिया धरना
देवरिया। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने सात सूत्री मांगों के लिए बुुधवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दिया। इस दौरान नारेबाजी कर अपनी आवाज बुलंद की।
जिलाध्यक्ष राजीव भूषण पांडेय, मंत्री सुनील सिंह व उपाध्यक्ष रविजीत बहादुर सिंह के नेतृत्व में संविदा कर्मी एकत्र हुए। इसके बाद धरना पर बैठ गए। उनकी मांग है कि संविदा कर्मियों को अन्य राज्यों की तरह नियमित किया जाए। संविदा के सापेक्ष जो पद स्वास्थ्य विभाग में सृजित नहीं हैं उन पदों का सृजन किया जाए। वेतन पॉलिसी बनाई जाए तथा वेतन विसंगति को दूर किया जाए। हरियाणा प्रांत की तरह प्रदेश के सभी एनएचएम संविदा कर्मियों को सातवें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता तथा बिहार की तरह अन्य लाभ व जांच सिक्योरिटी दी जाए। इच्छुक संविदा कर्मियों का गैर जनपदीय स्थानांतरण किया जाए। आउट सोर्स के कर्मियों को जिला स्वास्थ्य समिति, स्वास्थ्य समिति के समायोजित किया जाए। इस दौरान प्रमोद कुमार यादव, विश्वनाथ मल्ल, नागेंद्र प्रसाद गुप्ता, सूरज पांडेय, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, डॉ. मकसूदन मिश्रा, डॉ. मैनुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।