फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   news paper distributers registered in camp

श्रम कार्यालय में लगा शिविर, समाचार पत्र वितरकों का हुआ पंजीकरण

Tue, 02 Mar 2021 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
news paper distributers registered in camp
श्रम कार्यालय में लगा शिविर, समाचार पत्र वितरकों का हुआ पंजीकरण
विज्ञापन

देवरिया। प्रधानमंत्री श्रम-योगी मानधन योजना व राष्ट्रीय पेंशन योजना में पंजीकरण कराके 48 समाचार पत्र वितरक पेंशन के हकदार हो गए हैं। हर महीने प्रीमियम जमा करने पर 60 वर्ष की उम्र पूरी करते ही तीन हजार रुपये मासिक पेंशन मिलने लगेगी। इससे समाचार पत्र वितरक उत्साहित दिखे। सबने कहा कि सामाजिक सुरक्षा मिलने से भविष्य बेहतर होगा। इसके लिए अमर उजाला पहल करता रहा है।

विकास भवन स्थित श्रम विभाग के कार्यालय में मंगलवार को श्रमिक पंजीकरण शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने समाचार पत्र वितरकों समेत 45 तरह के कर्मकारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए पात्र माना है। 18 से 40 वर्ष आयु के लोग प्रधानमंत्री श्रम-योगी मानधन योजना में पंजीकरण कराकर 60 वर्ष की उम्र के पश्चात पेंशन के हकदार बन सकते हैं। उनका जो मासिक प्रीमियम आएगा उसका आधा सरकार जमा करेगी। पंजीकरण की व्यवस्था सभी सहज जन सेवा केंद्रो पर उपलब्ध है। सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक पेंशन योजनाओं का पंजीकरण जारी रहा। पंजीकरण कराने वाले समाचार पत्र वितरकों को प्रमाणपत्र दिया गया। पंजीकरण कराने वालों में तंजीम अहमद, दिलीप, अनुराग सिंह, ज्ञानप्रकाश, मणिकांत तिवारी, आजम खां, लोकेश तिवारी, विजय, चंदन, दीपू, सोनू, सुरेंद्र, अनिल, हरिवंश, कन्हैया, आकाश, गोल्डेन आदि प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed