फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Newly married woman's body found hanging in her house

Deoria News: घर में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

Thu, 20 Nov 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 20 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman's body found hanging in her house
बरियारपुर (देवरिया)। थाना क्षेत्र के लगंडा गांव में मंगलवार की रात नवविवाहिता अनुराधा चौरसिया की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं दहेज हत्या के आरोप में पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में ले लिया। अनुराधा चौरसिया (22) पत्नी अमरेंद्र चौरसिया मंगलवार की रात अपने कमरे में मृत पाई गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक शाम को अनुराधा और उसके पति अमरेंद्र के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद अमरेंद्र चौराहे की ओर चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो अनुराधा का कमरा अंदर से बंद मिला। खिड़की से देखने पर वह पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी दिखाई दी। अमरेंद्र ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस और मायके पक्ष को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवविवाहिता की मौत की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष दीपक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार गंगाराम की मौजूदगी में पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतका के पति अमरेंद्र चौरसिया और ससुर रामप्रसाद चौरसिया को हिरासत में ले लिया।

उधर, मृतका के भाई विशाल चौरसिया निवासी पगरा बुजुर्ग थाना पडरौना, जिला कुशीनगर ने आरोप लगाया कि उसकी बहन अनुराधा की शादी 30 अप्रैल को हुई थी। शादी के बाद से ही बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। बुधवार को बहन की विदाई होनी थी लेकिन दहेज के लिए ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी गई। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed