फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   new reservation for wards

वार्डों का आरक्षण हो रहा नये सिरे से तैयार, शिकायतें अपार

Mon, 07 Nov 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
new reservation for wards
वार्डों का आरक्षण हो रहा नये सिरे से तैयार, शिकायतें अपार
विज्ञापन

नगर पालिका देवरिया की आरक्षण सूची के बारे में चर्चा है कि 17 वार्ड सामान्य होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नए आदेश के तहत जनपद के 262 वार्डों का आरक्षण फिर से तैयार जा रहा है, लेकिन सोमवार की देर शाम तक काम पूरा नहीं हो पाया था। पहले की बनाई गई सूची में काफी फेरबदल होने के कारण देरी हो रही है। मंगलवार को आरक्षण सूची शासन को भेजे जाने की संभावना जताई जा रही है। दूसरी तरफ वार्डों की चौहद्दी और मतदाता सूची को लेकर लोगों की शिकायतें भी पहुंच रही हैं।
जिले की दो नगर पालिकाओं और पंद्रह नगर पंचायतों के वार्डों आरक्षण तय करने के लिए सोमवार को पूरे दिन कर्मचारी जुटे रहे। पर नए आदेश आने के कारण काफी उलटफेर होने से नए मानक के अनुसार आरक्षण की सूची तैयार करनी पड़ रही है। विभागीय सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो किस निकाय में कौन सा वार्ड आरक्षित होगा और सामान्य रहेगा, इसकी सूची बनाई गई थी। पर नए आदेश के कारण अब बदलाव होने की संभावना है।
विज्ञापन

2017 में जो वार्ड अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग अथवा महिला के आरक्षित हो चुका है। उस वर्ग के लिए आरक्षित नहीं किया जा सकता है। इसमें केवल किसी भी वर्ग की महिला के लिए हो सकता है। पहले ऐसा नहीं था। पिछड़ा वर्ग के लिए किसी नगर पालिका में आरक्षित किए जाने वाले स्थानों की संख्या उस नगर पालिका में कुल स्थानों की संख्या का 27 प्रतिशत होगा। यदि स्थानों पर ऐसी संख्या का धारण करने में कोई शेष बचता है तो यदि यह भाजक का आधा या आधे से कम है तो छोड़ दिया जाएगा। अगर भाजक के आधे से अधिक है तो भागफल में एक बढ़ा दिया जाएगा। सबसे पहले वार्डों को अवरोही क्रम (घटते क्रम) में रखा गया है। इसको लेकर एक बार सभी वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका देवरिया की आरक्षण सूची के बारे में चर्चा है कि 17 वार्ड सामान्य होंगे। जबकि छह वार्ड अनुसूचित और एक वार्ड अनुसूचित जन जाति और नौ पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित किया जाना है। इसी मानक के तहत अन्य नगर निकायों का भी आरक्षण तय होना है।
कोट
वार्डों का आरक्षण तय किया जा रहा है। नए आदेश आने के कारण कुछ देरी हो रही है। मानक के अनुसार ही कार्य किया जा रहा है। जिन लोगों की शिकायतें आ रही हैं। उसका निराकारण किया जा रहा है।

-गौरव श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन
खूब आ रहीं शिकायतें
देवरिया। नगर पालिका वार्डों की चौहद्दी और मतदाता सूची को लेकर लोगों की शिकायतें आला अफसरों के पास पहुंच रही हैं। सोमवार को सदर एसडीएम सौरभ सिंह और ईओ रोहित सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं और निराकरण का आश्वासन भी दिया। यहां तक कि मुख्यमंत्री को पत्रक लोग भेज रहे हैं। शहर के अबूबकर नगर मोहल्ला निवासी अमरान अंसारी और पूर्व सभासद गौहर अली ने शपथ पत्र देकर शिकायत की है। इसमें बताया गया है कि कुछ लोगों के इशारे पर मनमानी तरीके से वार्डों की चौहद्दी निर्धारित की गई है। मानचित्र के हिसाब से मतदाताओं को वोटरलिस्ट में नहीं रखा गया है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed