फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   New BSA said- Emphasis will be on enrollment of dropout girl students

Deoria News: नई बीएसए बोलीं- ड्राॅपआउट छात्राओं के नामांकन पर रहेगा जोर

Mon, 03 Jul 2023 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
New BSA said- Emphasis will be on enrollment of dropout girl students
निवर्तमान बीएसए को बेसिक कार्यालय सभागार में दी गई विदाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले की नई बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने सोमवार को कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि ड्राॅपआउट छात्राओं को चिह्नित कर उनके नामांकन पर विशेष जोर एवं पठन-पाठन बेहतर हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

बताया कि शासन की योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को मिले, नामांकन बढ़े, अध्यापकों का कार्य न रूके, इसके लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा। इसके पूर्व वह गाजीपुर के जीजीआईसी में प्रधानाचार्य के पद पर कार्य कर रहीं थी और वर्ष 2018 की पीईएस अधिकारी हैं। उधर कार्यालय सभागार में ही कर्मचारियों ने नए बीएसए का स्वागत किया और निवर्तमान बीएसए को भावभिनी विदाई के मौके पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने भी नए बीएसए का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नए बीएसए से जनपद के शिक्षकों, शिक्षामित्रों व शिक्षणेतर कर्मचारियों को काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed