{"_id":"6609aee74ae49b8a9a0d8e74","slug":"neha-won-bronge-in-national-wrestling-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-122377-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अंडर-15 नेशनल कुश्ती में नेहा ने 62 किलो भार वर्ग में जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अंडर-15 नेशनल कुश्ती में नेहा ने 62 किलो भार वर्ग में जीता कांस्य
Mon, 01 Apr 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
नोएडा में 27 से 30 मार्च तक चली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बढ़ाया जिले का मान
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता नोएडा में 27 से 30 मार्च तक आयोजित हुई। जिले की खिलाड़ी नेहा गुप्ता ने 62 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया। उनकी सफलता पर क्रीड़ाधिकारी, प्रशिक्षक सहित कुश्ती के जुड़े अन्य खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी।
जिले के तरकुलवा क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी अनिरुद्ध गुप्ता की पुत्री नेहा गुप्ता वर्तमान में अयोध्या छात्रावास में चयनित होकर वहीं प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। 20 से 21 मार्च तक नंदिनीनगर गोंडा में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर उनका चयन नेशनल के लिए हुआ था। नोएडा में 29 मार्च को रात 10 बजे हुई नेशनल कुश्ती में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में उन्होंने केरल की खिलाड़ी आदिश्री को कालाजंग दांव लगाकर चित कर दिया और कांस्य पदक हासिल किया।
इसके पूर्व हुई प्रारंभिक कुश्ती में उन्होंने कर्नाटक की खिलाड़ी श्रीदेवी को चित कर अगले दौर में प्रवेश किया था। स्टेडियम में इनके प्रशिक्षक रहे क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने बताया कि नेहा के वापस आने पर उनका स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
खेल में रुचि देख बेटियों को किया प्रोत्साहित, आज कर रहीं नाम
पिता अनिरुद्ध गुप्ता ने बताया कि गांव में रोजगार नहीं मिला तो पटना में फल बेचकर परिवार का गुजारा करते हैं। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां व एक पुत्र हैं। बेटी का मन खेल में लगा तो इन्हें इसी क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित किया। अब बड़ी बेटी रूपाली गुप्ता कुश्ती में दो बार नेशनल खेल चुकी है। दूसरे नंबर की शिखा गुप्ता एथलेटिक्स में 800 एवं 1500 मीटर की खिलाड़ी है। यूपी व बिहार दोनों जगहों से खेलती है। तीसरे नंबर पर विराट है। वह स्नातक की पढ़ाई पूरी कर धंधे में सहयोग करता है। सबसे छोटी नेहा भी कुश्ती में ही बेहतर करने का प्रयास कर रही है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षक यशवंत सिंह व बाद में क्रीड़ाधिकारी राजनारायण प्रसाद की देखरेख में खेल सीखा। इसी की बदौलत पिछले साल उसका चयन खेल छात्रावास अयोध्या में हुआ।