फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   neha hounered

Deoria News: नेहा को डीएम ने किया सम्मानित

Mon, 01 Apr 2024 06:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 01 Apr 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
neha hounered
अंडर-15 नेशनल कुश्ती में नेहा ने जीता है कांस्य पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। अंडर-15 नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में जिले की खिलाड़ी नेहा ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने 62 किलो भार वर्ग में केरल की खिलाड़ी आदिश्री को कालाजंग दांव लगाकर चित किया। कांस्य पदक जीतकर लौटी नेहा को जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने रविवार सम्मानित किया। उधर, नेहा के गांव बंजरिया में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों ने नेहा की इस सफलता पर बधाई दी है।
जिले के तरकुलवा क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी अनिरुद्ध गुप्ता की सबसे छोटी बेटी नेहा गुप्ता ने नोएडा में 27 से 30 मार्च तक आयोजित अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में 62 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। वह वर्तमान में अयोध्या खेल छात्रावास में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। 29 मार्च रात्रि दस बजे नेशलन कुश्ती प्रतियोगिता के अंडर-15 में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में उन्होंने केरल की खिलाड़ी को धूल चटाई, उनको कांस्य पदक प्राप्त हुआ। वहां से कांस्य पदक जीतकर जब नेहा रविवार को देवरिया पहुंचीं तो जिलाधिकारी ने उनको सम्मानित किया। डीएम ने इस सफलता पर उनको प्रोत्साहन राशि के रूप में 21 हज़ार का चेक, श्रीराम मंदिर का चित्र और शॉल लेकर सम्मानित किया। नेहा की इस सफलता पर बंजरिया गांव में उत्सव जैसा माहौल है। ग्रामीण अपनी बिटिया के सम्मानित करने के लिए जोरशोर से तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना नेहा का सपना

मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। इस वाक्य को सच साबित करने वाली नेहा की पारिवारिक स्थिति काफी खराब है। पिता पटना में फल बेचकर परिवार की परवरिश करते हैं। बड़ी बहन रुपाली कुश्ती में नेशनल खेल चुकी हैं। दूसरे नंबर की शिखा एथलीट हैं। वह यूपी और बिहार से 800 और 1500 मीटर दौड़ में हिस्सा लेती हैं। तीसरे नंबर का भाई विराट ग्रेजुएट करके पिता के धंधे में हाथ बंटाता है। इसके बावजूद नेहा के हौसले बुलंद हैं। वह ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज़मीन बेच दूंगा पर बेटियों के हौसले नहीं टूटने दूंगा

कांस्य पदक विजेता नेहा के पिता अनिरुद्ध गुप्ता बताते हैं कि खेलों की तैयारी में काफी धन खर्च होता है। आर्थिक रूप से कमजोर हूं लेकिन बेटियों के हौसले को किसी कीमत पर टूटने नहीं दूंगा। जरूरत पड़ी तो ज़मीन जायदाद बेच दूंगा। वह कहते हैं कि कोई स्पॉन्सर मिल जाता तो बेटी ओलंपिक में अवश्य देश के लिए गोल्ड मेडल जीत जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed