फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Neeraj case: Even after 11 months, clue of missing boy and girl could not be found

नीरज प्रकरण: 11 माह बाद भी नहीं लग सका लापता युवक-युवती का सुराग

Fri, 06 Oct 2023 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Neeraj case: Even after 11 months, clue of missing boy and girl could not be found
बरहज। 11 महीने बाद भी दो थानों भलुअनी और बरहज पुलिस मिलकर चर्चित नीरज प्रकरण की गुत्थी नहीं सुझला सकी। दोनों थानों की पुलिस के हाथ अभी तक युवक-युवती का कोई सुराग नहीं लगा है। इतने लंबे तफ्तीश के बाद भी खुलासा न होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब लोगों की आशंका है कि युवक-युवती की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया गया है। हालांकि पुलिस इस पर चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन

बीते दिनों जोगिया माेड़ के निकट पुल के पास धान के खेत में क्षत-विक्षत हाल में मिले महिला के शव के बाद से नीरज के परिजन सशंकित हैं। लोग नीरज और उसकी प्रेमिका के संदिग्ध परिस्थिति में गायब होने को इन घटनाओं से जोड़कर देख रहे हैं। नीरज के साथ गायब युवती का अब तक न मिलना भी सवाल खड़ा कर रहा है। नीरज प्रकरण में विलासपुर निवासी और उसके चचेरे भाई धीरज की तहरीर पर भलुअनी पुलिस ने युवती के पिता सहित कुछ लोगों के खिलाफ हत्या, जबकि घटना के बाद तीन नवंबर को बरहज पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर नीरज के खिलाफ पुत्री को भगा ले जाने का केस दर्ज किया था। दो नवंबर की रात नीरज अपने दोस्त के साथ प्रेमिका से मिलने उसके गांव गया हुआ था। दोस्त उसे दरवाजे के बाहर छोड़कर वापस चला आया। इसके बाद नीरज के मैसेज का इंतजार करने लगा। भोर तक नीरज का मैसेज न आने पर वापस गांव लौट आया। दोस्त ने नीरज के वापस न आने की जानकारी परिवार वालों को दी। इसके बाद घर में खलबली मच गई। दोनों थानों में केस दर्ज करने के बाद पुलिस खुलासे में सोखइती से लेकर भागलपुर पुल के पास नदी खंगलवाया था। वहीं, इस मामले के खुलासे के लिए एसओजी टीम भी लगाई गई थी। पुलिस ने नीरज के कालेज के अलावा कुछ ठिकानों पर भी दबिश दिया था। पर, 11 माह बाद भी दोनों का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। इस संबंध में इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि सीडीआर खंगाला जा रहा है। जल्द ही कुछ न कुछ सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed