फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   nayab tehsildar and sdm driver beaten

Deoria News: नायब तहसीलदार और एसडीएम के वाहन चालक को पीटा

Sun, 16 Jun 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 16 Jun 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
nayab tehsildar and sdm driver beaten
रात में तहसील परिसर में शराब पी रहे थे आरोपी
विज्ञापन

दो अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। तहसील परिसर में शराब पी रहे दो युवकों को टोकने पर उन्होंने रुद्रपुर के नायब तहसीलदार अनिल तिवारी और एसडीएम के वाहन चालक रमेश की पिटाई कर दी। घटना शुक्रवार की रात 10 बजे की है। अधिकारी और ड्राइवर को चेहरे पर काफी चोटें आईं हैं। शोर मचाने पर दोनों तहसील की चहारदीवारी से कूद कर फरार हो गए। एनटीआर की तहरीर पर अज्ञात हमलवारों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस को तहरीर देकर नायब तहसीलदार ने बताया कि वह रात को 10 बजे भोजन करने के बाद एसडीएम के चालक के साथ तहसील परिसर में टहल रहे थे। वहीं, रजिस्ट्री ऑफिस के पीछे रास्ते में दो युवक बैठ कर शराब पी रहे थे। उन्हें टोकने पर दोनों उलझ गए। नशे में धुत युवक नायब तहसीलदार का गला पकड़ कर दबाने लगा। तभी एक युवक जो डंडा लिए था दोनों को पीटने लगा। पिटाई से तहसील कर्मियों को गंभीर चोटें आईं हैं। शोर मचाने पर दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए तहसील के पीछे चहारदीवारी से कूद कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहसील के पीछे लालाटोली वार्ड में आरोपियों की तलाश की। लेकिन वे नहीं मिले। नायब तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच चल रही है।
विज्ञापन



रात में बार बन जाता है तहसील परिसर
अधिवक्ता संघ के महामंत्री आनंद शंकर मणि ने कहा कि तहसील परिसर की सुरक्षा को पुलिस नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने प्रशासन से परिसर की चहारदीवारी का जीर्णोद्धार कराकर ऊंचा कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने लगाया बदसलूकी का आरोप
लालाटोली वार्ड की एक महिला ने नायब तहसीलदार और उनके गार्ड पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि तहसील परिसर की घटना के बाद रात में तहसील के अधिकारी और कर्मचारियों ने आरोपियों की तलाश में उनके घर में घुस कर बदसलूकी की। सुनीता देवी ने कहा कि उनके और उनके बेटे को नाहक में पीटा गया। जबकि उनके बेटे का पैर टूटा है। वह पैर पर प्लास्टर चढ़ा कर बिस्तर पर पड़ा है। महिला ने कोतवाली में नायब तहसीलदार और उनके गार्ड के खिलाफ तहरीर दी है।
इस बाबत सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed