फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   National team member took stock of MDA's preparations

Deoria News: नेशनल टीम के सदस्य ने एमडीए की तैयारियों का लिया जायजा

Wed, 31 Jul 2024 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
National team member took stock of MDA's preparations
- पथरदेवा, गौरीबाजार व रामपुर कारखाना पीएचसी पर एमडीए को लेकर प्री तैयारियों को देखा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एमडीए काे लेकर जिले की तैयारी का नेशनल टीम के सदस्य डॉ. अमरेश कुमार ने मंगलवार को जायजा लिया। उन्होंने गौरी बाजार, पथरदेवा और रामपुर कारखाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एमडीए को लेकर की जा रही प्री तैयारियों को देखा। गौरी बाजार और पथरदेवा की तैयारी संतोषजनक मिली, जबकि रामपुर कारखाना में दवा खिलाने के लिए टीम कम मिली। 180 के बजाय 152 टीम गठित की गई थी। उन्होंने दवा खिलाने की ट्रेनिंग और टीम के चयन में तेजी लाने के लिए एमओआईसी को तेजी लाने को कहा गया। इसके बाद जिले स्तर की तैयारियों की समीक्षा की गई।

डीएमओ सीपी मिश्रा ने बताया कि दवा को छोड़कर 15 ब्लॉकों में लॉजिस्टिक से संबंधित सभी सामान उपलब्ध करा दिए गए हैं। दवा मंगलवार की रात तक स्टेट से आ जाएगी, जिसे दो दिन के अंदर सभी प्लानिंग यूनिट में भेज दिया जाएगा। सीएमओ डॉ. राजेश कुमार झा से मुलाकात के दौरान अर्बन एरिया में सोशल मोबिलाइजेशन में और तेजी लाने को कहा गया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. हरेंद्र, जिला मलेरिया अधिकारी चंद्र प्रकाश मिश्रा, पाथ के डिप्टी डायरेक्टर देशदीपक, सीफार के जिला प्रतिनिधि दीप नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed