फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   national team checked kalajar position

नेशनल टीम ने कालाजार उपचार का हाल जाना

Tue, 26 Jan 2021 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
national team checked kalajar  position
नेशनल टीम ने कालाजार उपचार का हाल जाना
विज्ञापन

जिला अस्पताल और पीएचसी पथरदेवा पहुंची डब्ल्यूएचओ की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डब्ल्यूएचओ की टीम ने सोमवार को जिला अस्पताल और सीएचसी स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा में कालाजार के उपचार की सुविधाओं की जानकारी ली। टीम ने ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर देर शाम तक जांच की।

डब्ल्यूएचओ के कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. ध्रुव पांडेय के नेतृत्व में टीम में राज्य प्रमुख डॉ. तनुज शर्मा, डिविजनल प्रभारी डॉ. सागर घोडेकर शामिल थे। टीम सुबह दस बजे सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, सीएमएस डॉ. एएम वर्मा, कालाजार उपचार प्रभारी डॉ. डीके सिंह के साथ जिला अस्पताल के कालाजार उपचार केंद्र पहुंची। टीम ने कालाजार कार्यालय में पंजीकृत व मरीजों की जांच रिपोर्ट सहित अन्य बिंदुओं की जांच की। इस दौरान मरीजों को दी जाने वाली सुविधाएं व जांच किट का जायजा लिया। स्टाफ नर्स से कालाजार उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक सुझाव दिए। अस्पताल में मौजूद रोगियों से भी टीम के सदस्य मिले और उनका हाल जाना। टीम ने पैथोलॉजी में मिल रहीं सुविधाओं की जानकारी ली और कालाजार के लिए किए गए कार्य को सराहा। इसके बाद टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा के कालाजार प्रभावित गांव धुसवा पहुंची, जहां 2020 के ग्रसित तीन मरीजों के फालोअप, उपचार और सरकारी सहायता आदि की जानकारी ली। साथ ही कालाजार की दवा एवं छिड़काव की भी जानकारी ली और छिड़काव का तरीका बताया। टीम ने अमवा गांव पहुंचकर होलमान पांडेय से कालाजार से संबंधित सुविधाओं की जानकारी ली। टीम ने क्षेत्र में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की। डॉ. पांडेय ने कहा कि कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 2021 में देश को कालाजार से मुक्त करना है। इस दौरान वीबीडी परामर्शदाता डॉ. एसके पांडेय, सहायक मलेरिया अधिकारी सुधाकर मणि, सीपी मिश्रा, पाथ संस्था के डीटीओ डॉ. पंकज कुमार, आरपी भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed