{"_id":"659c4287d3eeef851c0df134","slug":"names-of-the-girl-students-were-removed-from-the-school-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-17058-2024-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रिंसिपल की अश्लील हरकत सामने लाईं तो स्कूल से काट दिया छात्राओं का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रिंसिपल की अश्लील हरकत सामने लाईं तो स्कूल से काट दिया छात्राओं का नाम
Tue, 09 Jan 2024 03:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Updated Tue, 09 Jan 2024 03:42 PM IST
सार
बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट विद्यालय के प्रिंसिपल की करतूत कुछ दिन पहले उजागर हुई। प्रिंसिपल कुछ छात्राओं को अक्सर अपनी ऑफिस में बुलाकर उनको तरह-तरह के प्रलोभन देता था। इसकी आड़ में वह छात्राओं से अश्लील हरकतें करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
देवरिया जिले में बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट विद्यालय के प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत का कुछ छात्राओं ने भंडाफोड़ किया है। प्रिंसिपल छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने का झांसा देकर ऑफिस में बुलाता था। आगे की पढ़ाई में सहयोग करने का लालच देता था। फिर उनके साथ अश्लील हरकत करता था।
विज्ञापन
प्रिंसिपल की करतूस से आजिज छात्राओं ने घरवालों से आपबीती सुनाई। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी इसकी शिकायत हुई। आरोप लगाने वाली छात्राओं का नाम स्कूल से काट दिया गया और अब बोर्ड परीक्षा में फेल कराने की धमकी मिल रही है।
विज्ञापन
बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट विद्यालय के प्रिंसिपल की करतूत कुछ दिन पहले उजागर हुई। प्रिंसिपल कुछ छात्राओं को अक्सर अपनी ऑफिस में बुलाकर उनको तरह-तरह के प्रलोभन देता था। इसकी आड़ में वह छात्राओं से अश्लील हरकतें करता था। हालांकि विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सभी चालू हालत में भी हैं, लेकिन जिस वक्त प्रिंसिपल शर्मनाक कारतूस को अंजाम देता था, उस समय सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया जाता था।
विज्ञापन
आरोप है कि प्रिंसिपल की इस करतूत में कई टीचर भी शामिल हैं। यह सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था, लेकिन छात्राएं डर और शर्म की वजह से ये बातें किसी से नहीं कहती थीं। पिछले सप्ताह जब कुछ छात्राओं के साथ इस तरह की शर्मनाक हरकत हुई, तो उन्होंने साहस कर इसे अपने परिजनों से बताया था। आरोप है कि आनन-फानन में विद्यालय प्रशासन की ओर से छात्राओं पर ही अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर उनका नाम काट दिया गया।
अब जुबान खोलने पर उन छात्राओं को परीक्षा में फेल करा देने और उनके आचरण प्रमाणपत्र को खराब करने की धमकियां दी जा रहीं हैं। परीक्षा में फेल होने की भय से छात्राएं सहमी हुई हैं। परिजन भी बदनामी की डर से मुंह खोलना ठीक नहीं समझ रहे हैं। उधर, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई से परहेज कर रही हैं। इंस्पेक्टर मृत्युंजय राय ने बताया कि ऑनलाइन शिकायत प्राप्त हुई थी। जांच कर रिपोर्ट भेज दी गई है। तहरीर आने पर केस दर्ज किया जाएगा।
अब जुबान खोलने पर उन छात्राओं को परीक्षा में फेल करा देने और उनके आचरण प्रमाणपत्र को खराब करने की धमकियां दी जा रहीं हैं। परीक्षा में फेल होने की भय से छात्राएं सहमी हुई हैं। परिजन भी बदनामी की डर से मुंह खोलना ठीक नहीं समझ रहे हैं। उधर, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई से परहेज कर रही हैं। इंस्पेक्टर मृत्युंजय राय ने बताया कि ऑनलाइन शिकायत प्राप्त हुई थी। जांच कर रिपोर्ट भेज दी गई है। तहरीर आने पर केस दर्ज किया जाएगा।