फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Naib Tehsildar attached ration shops of three wards

Deoria News: नायब तहसीलदार ने तीन वार्डों की राशन दुकान को अटैच कराया

Sun, 16 Feb 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 16 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar attached ration shops of three wards
भटनी। नगर के वार्ड संख्या एक, तीन और आठ में राशन वितरण में धांधली पर संबंधित दुकान पर कार्रवाई की गई है। शनिवार को मामले की जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार ने दुकान को केवड़ा वार्ड में अटैच कर दिया। उन्होंने नए कोटेदार को राशन का स्टॉक देकर लोगों को नियमानुसार राशन देने को कहा है। भटनी नगर के हतवा पुराना, हतवा, व तिवारी टोला वार्ड के कोटेदार पर राशन वितरण में व्यापक तौर धांधली का आरोप लगा है। चेयरमैन व सभासदों की शिकायत पर संबंधित दुकान को सीज कर कार्रवाई की गई है। लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए शनिवार को नायब तहसीलदार हरि प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर स्टॉक से राशन निकाल कर दूसरे कोटेदार को वितरण की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने बताया कि अब तीन वार्ड के लोगों को केवड़ा में राशन वितरण की जाएगी। साथ आरोपी कोटेदार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed