फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   nagar palika

पालिका बोर्ड की बैठक में छाया रहा जलभराव, नाली और सड़क का मुद्दा

Tue, 31 Aug 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
nagar palika
नगर पालिका बोर्ड की बैठक को अध्यक्ष अलका सिंह ने संबोधित किया। संवाद न्यज एजेंसी - फोटो : DEORIA
पालिका बोर्ड की बैठक में छाया रहा जलभराव, नाली और सड़क का मुद्दा
विज्ञापन

- कोतवाली चौराहा अब कमलनयन चतुर्वेदी और रामगुलाम टोला पूर्वी की नहर रोड शहीद भगत सिंह के नाम
- ईओ बोले, बजट के अभाव में सड़क, नालियों का निर्माण व पथ प्रकाश का विस्तार नहीं हो पा रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर पालिका बोर्ड की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें जलभराव, नाली और सड़क का मुद्दा छाया रहा। दो स्थलों के नाम बदलने का प्रस्ताव पास हुआ। इसके अनुसार, कोतवाली चौराहा अब नगर पालिका के पहले चेयरमैन कमलनयन चतुर्वेदी और रामगुलाम टोला पूर्वी की नहर रोड शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा।
पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में चेयरमैन अलका सिंह की अध्यक्षता में 11.30 बजे बैठक शुरू हुई। बैठक की शुरूआत में सभासदों ने सूचना विलंब से मिलने पर नाराजगी जताई। वार्ड नंबर छह के सदस्य दिनेश शुक्ला ने कहा कि बोर्ड बैठक की सूचना नियमानुसार सभासदों को दस दिन पूर्व मिलनी चाहिए। खेद का विषय है कि हमें यह सूचना तीन से चार दिन पूर्व मिली। पिछली बैठक में हमने जीएसटी समय पर न जमा होने के कारण नगर पालिका पर लगी पेनाल्टी का उल्लेख करते हुए लापरवाह अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिसे प्रोसिडिंग बुक में शामिल नहीं किया गया। यह कृत्य निंदनीय है।
विज्ञापन

मनोनीत सभासद वीरेंद्र सिंह ने कोतवाली चौराहा को कमलनयन चतुर्वेदी व वार्ड नंबर आठ के सभासद अजय सिंह ने नहर रोड को शहीद भगत सिंह के नाम पर करने का प्रस्ताव दिया। जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। अमित मिश्रा ने सफाई अनुभाग के एक कर्मचारी पर स्वच्छता अभियान में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। जिसपर सभी सभासदों ने हामी भरी। वार्ड नंबर पांच के सभासद गोविंद चौरसिया, ऋषि यादव, मनोनित सभासद नित्यानंद ने वार्डों में जर्जर सड़क, नाली और जलभराव का मुद्दा उठाया। कहा कि शहर में तमाम छोटे-छोटे कार्य समय से नहीं हो पा रहे हैं। जिसके चलते समस्या विकराल होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ रोहित सिंह ने कहा कि बजट के अभाव में जरूरत के मुताबिक सड़क नालियों का निर्माण व पथ प्रकाश का विस्तार नहीं हो पा रहा है। जलभराव से निजात के लिए मोहल्लों में पंपिंगसेट के जरिए पानी की निकासी कराई जा रही है।
आय के स्रोत विकसित करेगी नगर पालिका
पूर्व में संचालित आईडीएसएमटी योजना के तहत बनीं दुकानों से हुई आय की धनराशि से नगर पालिका आमदनी के स्रोत बढ़ाएगी। ईओ रोहित सिंह ने बताया कि इस योजना अंतर्गत करीब 1.16 करोड़ की धनराशि बैंक खाते में जमा है। इस धनराशि का स्थानांतरण अन्य खाते में कर शॉपिंग कांप्लेक्स या दुकानें बनाई जाएंगी। जिससे नगर पालिका की आय में वृद्धि हो सके। सदन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पर मुहर लगाई। जलापूर्ति के लिए आवश्यक उपकरण खरीद के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी।

बैठक में यह भी रहे मौजूद
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासद इसरावती देवी, रीमा देवी, श्यामसुंदर कन्नौजिया, गीता देवी, हुस्नआरा, चंद्रशेखर गुप्ता, सुमित कुमार गुप्ता, बेबी शाही, विनय सिंह, रजनी देवी, धर्मेंद्र सिंह, आरती देवी, राबिया खातून, रमेश वर्मा, लीलावती विश्वकर्मा, अरूणेश कुमार उर्फ मुन्ना राय मौजूद रहे।

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासदो ने अपनी बात रखी। संवाद न्यज एजेंसी

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासदो ने अपनी बात रखी। संवाद न्यज एजेंसी- फोटो : DEORIA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed