{"_id":"583b13e04f1c1b6a2f088467","slug":"my-mother-was-unconscious-daughter-in-demand-vermilion","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की मांग में सिंदूर देख बेहोश हुई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की मांग में सिंदूर देख बेहोश हुई मां
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी की मांग में सिंदूर देख घरवालों के पांव तले जमीन खिसक गई। शादी का दावा करने वाली लड़की और प्रेमी को लोग कोतवाली लेकर पहुंचे। बेटी की यह हरकत देख मां बेहोश हो गई। पुलिस ने लड़की को बालिग होने की पुष्टि होने तक अलग-अलग रहने की बात कहते हुए घरवालों को सुपुर्द कर दिया।
नगर के एक वार्ड की रहने वाली एक लड़की गैर बिरादरी के पड़ोसी युवक को दिल दे बैठी। दोनों का प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि घरवालों की बंदिशों को तोड़ दोनों रविवार को मझौलीराज नगर के दीर्घेश्वरनाथ मंदिर में शादी कर ली। दोपहर में जब लड़की मांग में सिंदूर लगाए घर पहुंची तो घर वाले अवाक रह गए। लड़की ने शादी करने की बात कही। मोहल्ले में हलचल बढ़ गई। लड़की के घर वाले व मोहल्ले के लोग लड़की और युवक को कोतवाली लेकर पहुंचे। कोतवाली में पुलिस के सामने लड़की चिल्ला-चिल्लाकर युवक को पति बताते हुए शादी करने की बात कहने लगी। घर वालों ने लड़की को नबालिग बताया और गैरबिरादरी का हवाला देते हुए शादी मंजूर नहीं होने की बात कही। लड़की मां-बाप की बात को दरकिनार कर युवक के साथ जिंदगी गुजारने की जिद पर अड़ गई। यह सुन मां कोतवाली में बेहोश हो गई। आनन-फानन में लोग उसे सीएचसी ले गए। प्रभारी कोतवाल शशिकांत पांडेय ने बताया कि घरवालों से बिना बताए प्रेमी युगल मंदिर में शादी करने की बात कह रहे हैं। लड़की के घरवालों से नबालिग होने का कागजात मांगा गया है। लड़की के बालिग होने की पुष्टि नहीं होने तक दोनों अपने-अपने घर रहेंगे।