{"_id":"5df678578ebc3e87db425c02","slug":"murder-deoria-news-gkp333411319","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छह साल की बच्ची की हत्या के मामले में मां-बेटा गिरफ्तार, तीन दिन तक छिपाया था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल की बच्ची की हत्या के मामले में मां-बेटा गिरफ्तार, तीन दिन तक छिपाया था शव
Mon, 16 Dec 2019 10:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
छह साल की बच्ची के हत्यारोपी गिरफ्तार, हत्याकांड की जानकारी देते एसपी।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज के एक गांव में छह साल की बच्ची की हत्या के मामले में मां-बेटे को गिरफ्तार कर पुलिस ने रविवार को मामले का पर्दाफाश कर दिया। घटना के अनावरण में अहम भूमिका निभाने वाले फॉरेंसिक टीम के सहायक वैज्ञानिक हरिप्रसाद चौहान को एसपी ने दो हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया।
पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल की बच्ची की छह नवंबर को हत्या कर दी गई थी। नौ नवंबर को उसका शव गांव के पास झाड़ियों में मिला था। इस मामले में एक युवक पर संदेह था। कई बार पूछताछ में सफलता नहीं मिली।
इसके बाद फोरेंसिक टीम के सहायक वैज्ञानिक हरिप्रसाद चौहान ने आरोपी राकेश की छत से बच्ची का खून बरामद किया। जांच में पता चला कि खून उसी बच्ची का है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राकेश और उसकी मां उर्मिला देवी निवासी बेलडाड़ को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो सच सामने आ गया। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एएसपी शिष्यपाल, सीओ बरहज अंबिका प्रसाद और बरहज इंस्पेक्टर गिरिजेश तिवारी मौजूद रहे।

तीन दिन तक मां-बेटे छिपाए रहे बच्ची शव
खेल रही छह साल की बच्ची को आरोपी राकेश पकड़कर अपने छत पर ले गया। पुलिस के अनुसार आरोपी उससे छेड़खानी करने लगा। रोने पर धक्का दे दिया। इससे बच्ची को चोट लग गई। उसके सिर से खून निकलने लगा और वह चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। राकेश ने उसे कपड़े से ढक दिया। इसकी जानकारी उसकी मां उर्मिला देवी को भी हो गई। मां-बेटे दो रात तक शव को ठिकाने लगाने की फिराक में थे, लेकिन सफल नहीं हो पाए। आठ नवंबर की रात शव को झाड़ियों में फेंक दिया। जिसे नौ नवंबर को बरामद किया गया था।
फोरेंसिक टीम की मेहनत लाई रंग
आरोपी मां-बेटे ने बच्ची के शव को ठिकाने लगाने के बाद छत को धुल दिया था। छत से पानी गिरने वाली जगह पर खून के कुछ निशान मिले। इसकी जांच में पता चला कि खून बच्ची का ही है और मामले का पर्दाफाश कर दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम यह रहे शामिल
इंस्पेक्टर गिरिजेश तिवारी, एसआई रामगिरीश चौहान, जीतेंद्र सिंह, हीरामन गौंड, कांस्टेबल कृष्ण कुमार सिंह, अनुराग सिंह, सुभाष सिंह, महिला कांस्टेबल शशिकला सरोज, अमृता विश्वकर्मा।