फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   murder acciuse not yet caught

Deoria News: पांच दिन बाद भी हत्यारोपी पति तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

Sat, 10 Feb 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 10 Feb 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
murder acciuse not yet caught
फालोअप--
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव में महिला की हत्या कर शव फेंकने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव की रिंकू यादव की हत्या का आरोपी पति घटना के दिन से ही फरार है। पांच दिन बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। शुक्रवार को भी गिरफ्तारी के लिए गठित हुई तीन टीमों ने उसकी तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की। वहीं, लापता बच्ची को ढूंढने के लिए पुलिस पूरे दिन गांव स्थित नदी के किनारे तलाश करती रही।
लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव में इसी गांव की रिंकू यादव की हत्या कर फेंका गया शव सोमवार को गेहूं की खेत में मिला था। चेहरा और सिर में गंभीर चोट के निशान थे। पिता बेचन यादव की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को हत्या व साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज कर लिया। आरोपी पति घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में टीम बना लगातार दबिश दे रही है। शुक्रवार को भी उसकी तलाश में गठित टीम बलिया व देवरिया में छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिला।
विज्ञापन

उधर, पुलिस लापता बच्ची को ढूंढने के लिए चुरिया गांव स्थित नदी के तट पर घंटों जमी रही। इसके बाद करीब पांच किमी तक पैदल ही नदी के किनारे उगे झाड़-झंखाड़ में भी तलाशी ली। वहीं, गांव पहुंच कुछ लोगों से गोपनीय जानकारी जुटाई। इधर, घटना के बाद से ही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानता कि बेटी का कातिल है तो पुलिस को सुपुर्द कर देता
सलेमपुर। बेटी रिंकू यादव की हत्या के बाद से ही पिता बेचन यादव काफी आहत हैं। राजू सोमवार को ससुराल पहुंचा था। सभी से अच्छे से व्यवहार किया। परिवार के लोगों ने दामाद समझ उसकी खातिरदारी की। पूरी रात सुकून के साथ सोया। सुबह नाश्ता कर दरवाजे पर बैठा था। जब पुलिस यहां पहुंची तो अचानक से उठ कर जल्दी घर जाने की बात कह निकल गया। इसी बीच पुलिस की ओर से शिनाख्त के लिए दिखाए गए फोटो में बेटी का शव देखा तो होश उड़ गया। अगर जानता कि बेटी का कातिल है तो उसी दिन सूचना देकर उसे पकड़वा दिया होता।

कोट
घटना के बाद से फरार चल रहे हत्यारोपी पति राजू यादव उर्फ लाला की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके पकड़े जाने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बच्ची कहां है। फिलहाल, पुलिस अपने स्तर से बच्ची की भी तलाश कर रही है।

-दीपक शुक्ला, सीओ सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed