{"_id":"693496c4f984b475d90fbfca","slug":"muktidham-bypass-work-in-hetimpur-completed-will-facilitate-traffic-deoria-news-c-208-1-deo1011-169491-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हेतिमपुर में मुक्तिधाम बाईपास का काम पूरा, आवागमन में होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हेतिमपुर में मुक्तिधाम बाईपास का काम पूरा, आवागमन में होगी सहूलियत
Sun, 07 Dec 2025 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया। हेतिमपुर नगर पंचायत के मुक्तिधाम जाने वाला बाईपास पिच बन गया है। इस घाट पर रास्ता बन जाने से अंतिम संस्कार में आने वाले दोनों जिलों के लोगों को काफी सहूलियत होगी। नई सड़क बन जाने से लोगों को कस्बा के संकरे रास्ते से नहीं होकर गुजरना पड़ेगा।
आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर में छोटी गंडक नदी के तट पर मुक्तिधाम बना है। यहां देवरिया और कुशीनगर के लोग शवदाह के लिए आते हैं। मुक्तिधाम तक पहुंचने में कस्बा के तंग व सकरे रास्ते से होकर लोगों को गुजरना पड़ता था। सामने से दूसरा वाहन आ जाने पर जाम लग जाता था। इससे दिक्कत का सामना करना पड़ता था।
करीब डेढ़ साल पहले नगर पंचायत भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे स्थानीय विधायक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव के प्रस्ताव पर राष्ट्रीय राजमार्ग से मुक्तिधाम तक जाने वाले करीब दो किलोमीटर लंबा बाईपास बनाए जाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
करीब 98 लाख रुपये की लागत से बने इस मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। बता दें मुक्तिधाम का निर्माण कुशीनगर जिले के हाटा विधायक और हाटा नगरपालिका की बजट से हुआ था। रख-रखाव और कर्मचारियों का वेतन आदि का भुगतान भी हाटा नगरपालिका प्रशासन ही करता है। यहां शवदाह के लिए इलेक्ट्रानिक व्यवस्था करने का प्रस्ताव भी भेजा गया है।