फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   MP Dinesh lal yadav Nirahua road show in Deoria for UP Nikay Chunav 2023

UP Nikay Chunav 2023: देवरिया में निरहुआ की एक झलक पाने को बेताब दिखे नौजवान, सेल्फी लेने की मची होड़

Tue, 02 May 2023 04:58 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी रुद्रपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी रुद्रपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 May 2023 04:58 PM IST
सार

निरहुआ को देखने के लिए कस्बे में गांव से युवकों का भी हुजूम देखा गया। उन्होंने बस स्टेशन पर गाड़ी के अंदर बैठने से पहले लोगों से भाजपा उम्मीदवार सुधा निगम का साथ देने की अपील की।

विज्ञापन
MP Dinesh lal yadav Nirahua road show in Deoria for UP Nikay Chunav 2023
देवरिया में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करते सांसद दिनेश लाल निरहुआ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भोजपुरी सिने स्टार और आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने मंगलवार को रुद्रपुर में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। उनके रोड शो में नौजवानों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


अभिनेता से नेता बने निरहुआ की एक झलक पाने को युवा बेताब दिखे। निरहुआ ने गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकल कर अपने चाहने वालों का हाथ हिलाकर अभिनंदन किया। भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार अभिनेता के साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ मच गई। इस दौरान पुलिस को सुरक्षा घेरा बनाने में काफी मेहनत करनी पड़ी।
विज्ञापन


तहसील बाईपास से निकला निरहुआ के रोड शो का काफिला बसस्टेशन होते हुए जमुनी चौराहा होकर मदनपुर जाना था। लेकिन रोड शो के लिए प्रशासन से मिली अनुमति की समय सीमा समाप्त हो जाने से उन्हें बस स्टेशन से पहले ही गाड़ी में अंदर बैठना पड़ा। इस कारण नगर में सडक की दोनो पटरी पर निरहुआ को देखने के लिए उमड़ी भीड़ को निराश होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बस्ती जिले के कप्तानगंज से सभासद प्रत्याशी की सड़क हादसे में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

लोग अपने चहेते नेता और अभिनेता के गाड़ी में बैठ जाने से उन्हें ठीक से देख नहीं पाए। निरहुआ को देखने के लिए कस्बे में गांव से युवकों का भी हुजूम देखा गया। उन्होंने बस स्टेशन पर गाड़ी के अंदर बैठने से पहले लोगों से भाजपा उम्मीदवार सुधा निगम का साथ देने की अपील की। काफिले में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छट्ठेलाल निगम, नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, कमलेश सिंह, संगमघर दूबे, मदन उपाध्याय गोलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed