{"_id":"6450f0e71c3d249bd108f24e","slug":"councilor-candidate-from-kaptanganj-died-in-an-accident-at-basti-2023-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बस्ती जिले के कप्तानगंज से सभासद प्रत्याशी की सड़क हादसे में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बस्ती जिले के कप्तानगंज से सभासद प्रत्याशी की सड़क हादसे में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Tue, 02 May 2023 04:49 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 02 May 2023 04:49 PM IST
सार
चर्चा है कि पुलिस के कैदी वाहन से यह दुर्घटना हुई है। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट बताने से कतरा रही है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने बताया कि अभी स्पष्ट नहीं है कि किस वाहन से दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन
मृतक सभासद प्रत्याशी पूनम। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बस्ती शहर के मालवीय रोड पर रौता चौराहे के निकट सड़क हादसे में महिला सभासद प्रत्याशी की मौत हो गई। वह स्कूटी से अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा गांव के प्रेम कुमार वर्मा बस्ती जनपद न्यायलय में एससीएसटी न्यायालय में लिपिक पद पर तैनात हैं। उनका पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन के निकट सरकारी आवास है। जहां पत्नी पूनम के अलावा बेटी सोनल (दिव्यांशी) व बेटे शौर्य (अनुराग) के साथ रहते थे। इन दिनों उनकी पत्नी पूनम वर्मा नगर पंचायत कप्तानगंज के वार्ड संख्या 14 भगत सिंह नगर से निर्दल सभासद पद पद के लिए उम्मीदवार थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थनगर में चेहरे पर वारकर महिला की हत्या, पुलिया के नीचे मिली लाश
विज्ञापन
मंगलवार सुबह 9:30 शहर में मालवीय रोड से होकर स्कूटी से ब्लाक रोड पर अपनी बहन से मिलने उनके घर जा रही थी। रौता चौराहे के अनंता हॉस्पिटल के निकट किसी वाहन ने पीछे से स्कूटी को ठोकर मार दिया। जिससे वह स्कूटी लेकर सड़क पर गिर पड़ी। तभी पीछे से कोई दूसरा वाहन पूनम वर्मा को कुचलते हुए निकल गया।
Trending Videos
आसपास के लोगों ने घायल पड़ी पूनम को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उनके गांव कप्तानगंज में शोक व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंच गए।
कैदी वाहन से दुर्घटना होने की चर्चा
चर्चा है कि पुलिस के कैदी वाहन से यह दुर्घटना हुई है। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट बताने से कतरा रही है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने बताया कि अभी स्पष्ट नहीं है कि किस वाहन से दुर्घटना हुई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों का फुटेज चेक किया जा रहा है।
कैदी वाहन से दुर्घटना होने की चर्चा
चर्चा है कि पुलिस के कैदी वाहन से यह दुर्घटना हुई है। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट बताने से कतरा रही है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने बताया कि अभी स्पष्ट नहीं है कि किस वाहन से दुर्घटना हुई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों का फुटेज चेक किया जा रहा है।