फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mourning in the village due to the death of a laborer

Deoria News: मजूदर की मौत से गांव में मातम

Mon, 25 Aug 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 25 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mourning in the village due to the death of a laborer
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के संवरेजी दक्षिण टोला निवासी मजदूर विजय शर्मा (35) की 33 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आकर मौत के बाद रविवार को भी गांव में मातम पसरा रहा। शनिवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव लाया गया तो परिवार वालों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। देर रात छोटी गंडक नदी के नौरंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान विजय के 10 वर्षीय पुत्र के मुखाग्नि देने का दृश्य देखकर हर कोई भावुक हो उठा। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मां मैना देवी और पत्नी सरोज देवी को ढांढ़स बंधाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। हादसा शनिवार उस समय हुआ जब विजय देवरिया शहर के रामगुलाम टोला में मकान का प्लास्टर कर रहा था। तभी ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर झुलस गया। अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। परिवार के मुताबिक, विजय शर्मा चार भाइयों में बीच का था। बड़ा भाई गुलाब शर्मा, छोटे मुन्ना व हरेराम हैं। पिता राम सूचित शर्मा गांव में ही बाल-दाढ़ी बनाने का काम करते हैं। विजय की मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। संवादे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed