फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mother who accused of selling her daughter absconded from home

Deoria News: बच्ची को बेचने का आरोप लगाने वाली मां घर से फरार

Wed, 01 Jan 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 01 Jan 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Mother who accused of selling her daughter absconded from home
देवरिया/बरियारपुर। राउतपार गांव की एक बच्ची को बेचे जाने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पहले एक महिला ने आशा कार्यकर्ता और ग्राम प्रधान पर नवजात बच्ची को मृत बताकर उसे रुपये के बदले रसूखदारों को बेचने का आरोप लगाया। महिला ने नवजात की बरामदगी की गुहार भी लगाई। महिला का गुहार लगाते एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने नवजात को बरामद भी कर लिया। इस दौरान उसका पालन पोषण करने वाले दंपती को भी थाने पर बैठाए रखा। इसके बाद महिला को थाने बुलाया। देर रात तक नहीं आने पर बच्चे को गोद लेने वाले दंपती के साथ उसके घर पुलिस पहुंची, परंतु महिला घर छोड़ कर फरार मिली। इसके बाद पुलिस ने महिला को सीडब्ल्यूसी को सौंप आगे की कार्रवाई में जुट गई। बरियारपुर थाना क्षेत्र के राउतपार गांव निवासी सिरजावती देवी पत्नी सीताराम ने आरोप लगाया है कि 24 नवंबर को लाहिलपार स्थित एक अस्पताल में उसे जुड़वा बेटा व बेटी पैदा हुई, लेकिन कुछ देर बाद बेटे की मौत हो गई। जबकि बेटी की तबीयत खराब हो गई। मौके पर मौजूद आशा 27 नवंबर को देवरिया स्थित एक डॉक्टर के पास महिला को ले गई और इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो जाने की बात कह उसे घर जाने को कहा, जब मां ने बच्ची का शव मांगा तो उसे टालमटोल कर गुमराह किया। बाद में उसे पता चला कि उसकी बच्ची को आशा और प्रधान ने देवरिया में एक परिवार को रुपये लेकर बेच दिया गया है।
विज्ञापन

महिला थाने पर पहुंची तो आरोपियों ने जबरन महिला का अंगूठा लगाकर सहमति से आरोपी परिवार को देने की बात कह पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद महिला वीडियो वायरल कर बच्ची को देने की गुहार लगाने लगी। इसके अलावा रविवार को पीड़िता ने एसपी विक्रांत वीर को तहरीर देकर प्रकरण से अवगत कराया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने थानेदार से आरोपियों पर कार्रवाई करने की बात कही। एसपी के निर्देश पर तेज हुई पुलिस चंद घंटों में आरोपियों को पकड़ बच्ची को बरामद कर लिया। एसओ कंचन राय ने बच्चे की बरामदगी होने के बाद महिला को थाने आने के लिए बुलावा भेजा। महिला देर रात तक थाने नहीं पहुंची। इसके बाद थाना नवजात व गोद लेने वाली दंपति के साथ राउतपार गांव पहुंची। जहां महिला व उसका पति गायब मिले। घर पर उसके चार छोटे-छोटे बच्चे मिले। इसके बाद थानाध्यक्ष कंचन राय ने महिला को घर आने पर थाने भेजने की बात कही। सोमवार की दोपहर तक महिला के थाने नहीं पहुंचने पर थानाध्यक्ष ने नवजात को सीडब्ल्यूसी को सौंप कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

कोतवाली के पास से वीडियो वायरल
देवरिया। सिरजावती देवी ने एक रोज पहले कहा था कि नवजात बेटी की तबीयत खराब होने की बात कह आशा 27 नवंबर को देवरिया स्थित एक डॉक्टर के पास ले गई। इसके बाद इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो जाने की बात कह उसे घर जाने को कही। इसके बाद उसकी नवजात बेटी को बेच दिया। इसके गांव के प्रधान ने भी सहयोग किया। मैंने जब शिकायत की तो दोनों आग बबूला हो गए। दोनों लोग अन्य के साथ मिलकर मुझे मारने की योजना बना रखी है। यह देख शाम को मैंने घर छोड़ दिया और कोतवाली में शरण ली हूं। इधर पुलिस नवजात को बरामद कर उसे देने के महिला को थाने बुलायी। थाने नहीं पहुंचने पर घर पहुंची परंतु वह नहीं मिली। सोमवार को महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जरूर वायरल हो रहा है। इसमें महिला यह कहते हुए मिली कि आशा ने जिनको बच्चा दिया है। उनके घर से चार लोग, आशा व प्रधान कुछ लोगों के साथ मेरे घर पर रविवार को धमक आए। उनके साथ दो पुलिस कर्मी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed