{"_id":"5f46a4c28ebc3e3cce36ed81","slug":"mother-suicide-with-2-years-old-girl-child-salempur-news-gkp363185735","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने दो वर्ष की बेटी संग की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने दो वर्ष की बेटी संग की खुदकुशी
विज्ञापन
मां ने दो वर्ष की बेटी संग की खुदकुशी
गुठनी के डरैला गांव की घटना, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
संवाद न्यूज एजेंसी
मेहरौनाघाट। बिहार के गुठनी के डरैला गांव में एक महिला ने अपनी दो वर्षीय मासूम बच्ची के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार दोपहर की है। सूचना पर एसओ मनोरंजन कुमार ने उपनिरीक्षक विनोद कुमार को मौके पर भेजकर शवों का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार के सीवान सदर भेज दिया। घटना का कारण पति-पत्नी के बीच विवाद बताया जा रहा है।
डरैला गांव के ब्रह्मस्थान निवासी भारतेंदु कुशवाहा की पत्नी अंकिता अपनी बच्ची संग अपने कमरे से बुधवार शाम तक बाहर नही निकली तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। विवाहिता अंकिता का पति भारतेंदु व उसका देवर पुष्पराज उर्फ बंटी ने कमरे का दरवाजा खोला लेकिन नहीं खुला तो खिड़की से देखा तो अंकिता और मासूम छत के एक कुंडे से दो अलग-अलग फंदे से लटकी र्हुइं थीं। यह देखकर उन लोगों के होश उड़ गए। तत्काल अंकिता के माता-पिता को सूचना दी और गांव के सरपंच को बताया। सरपंच बांसुरी पाल ने एसओ को सूचना दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक विनोद कुमार, प्रशिक्षु दारोगा संजीत कुमार व मोहित कुमार ने फंदे से लटक रही मां-बेटी के शव को उतारा। अंकिता लार थाना के माधवापुर गांव निवासी सर्वजीत भगत की पुत्री है। इस संबंध में गुठनी थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।