{"_id":"65e7640a3c09d428230711e5","slug":"mother-son-injured-in-accident-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-120792-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे में मां-बेटा घायल, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे में मां-बेटा घायल, गंभीर
Tue, 05 Mar 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के कटइलवा चौराहा स्थित रामजानकी मार्ग पर मंगलवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बेटी का इंतकाल होने पर मां-बेटे बड़हलगंज से दुख में शामिल होने बरहज जा रहे थे।
बड़हलगंज निवासी शाह आलम और उनकी मां बाइक से बरहज के जयनगर जा रहे थे। दोनों कटइलवा के निकट पहुंचे थे। इसी बीच अचानक सामने एक जानवर आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देखकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने घायलों को सीएचसी भेजा।