{"_id":"65172e87a09b48cc51033161","slug":"mother-raised-questions-on-loco-pilots-memo-in-the-death-of-molested-girl-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-8765-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छेड़खानी पीड़ित युवती की मौत में मां ने लोको पायलट के मेमो पर उठाया सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छेड़खानी पीड़ित युवती की मौत में मां ने लोको पायलट के मेमो पर उठाया सवाल
Sat, 30 Sep 2023 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। बनकटा थाना के एक गांव की छेड़खानी की शिकार युवती का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने के मामले में युवती की मां ने ट्रेन के ड्राइवर के मेमो पर प्रश्न खड़ा किया है। युवती की मां का आरोप है कि बेटी की हत्या के एक आरोपी का भाई लोको पायलट है। घटना के दिन वह आया भी था। साजिश के तहत ट्रेन के ड्राइवर ने अगले स्टेशन पर आत्महत्या का मेमो दिया है। मां ने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह फिर मुख्यमंत्री के पास जाकर उनसे गुहार लगाएगी।
बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का शव एक सितंबर को बिहार के मैरवा थाना क्षेत्र के दासनरहिया गांव के पास रेल ट्रैक पर मिला था। जिस ट्रेन से युवती कटी थी, उसके ड्राइवर ने अगले स्टेशन मैरवा पर ट्रेन रोक कर मेमो दिया था। इसमें उसने युवती की रेल ट्रैक पर कूदने की बात कही थी। वहीं, शव बरामद होने पर युवती के दोनों हाथ-पैर बंधे हुए थे। शव का मैरवा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। मां ने पहले ही प्रश्न किया था कि यदि उसकी बेटी के हाथ और पर बांधे गए थे तो वह ट्रैक पर कैसे कूदेगी। अगर ट्रैक पर कूदी भी तो उसके शव को क्षत-विक्षत हो जाना चाहिए था। पर ऐसा कुछ नहीं है। आरोप लगया कि बेटी की हत्या कर शव को एक सोची-समझी साजिश के तहत रेल ट्रैक पर रखा गया था।
उन्होंने बताया कि नामजद पांचों आरोपियों में से एक का भाई रेलवे में लोको पायलट है। घटना के दिन वह गांव आया था। उसकी बेटी की हत्या योजना बनाकर की गई है। ट्रेन के चालक द्वारा अगले रेलवे स्टेशन मैरवा में ट्रेन रोक कर स्टेशन मास्टर को आत्महत्या का मेमो दिए जाने में आरोपियों के घर के लोको पायलट की मिलीभगत है। मृत युवती की मां ने बताया की यदि उसे न्याय नहीं मिला तो दूसरी बार मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटाएगी। युवती की मां का आरोप है कि मेमो के आधार पर पुलिस ने हत्या को आत्महत्या करार देकर मामले को रफादफा कर दिया है। पूरे मामले में पुलिस की कार्यशैली संदिग्ध रही है।
विज्ञापन
कोट :
मामले की विवेचना की जा रही है। युवती की मां का जो आरोप है उसकी भी जांच की जाएगी। ट्रेन ड्राइवर से भी पूछताछ की जाएगी।
- संकल्प शर्मा, एसपी