{"_id":"6609b0cbde9f6c523a04c674","slug":"mother-daughter-beaten-deoria-news-c-208-1-deo1004-122372-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अश्लील हरकत के विरोध पर छात्रा, भाई और मां को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अश्लील हरकत के विरोध पर छात्रा, भाई और मां को पीटा
Mon, 01 Apr 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना, दूसरे पक्ष से भी एक चोटिल
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। क्षेत्र के एक गांव में 12वीं कक्षा की एक छात्रा को आंगन में स्नान करते देखकर पड़ोसी अश्लील हरकत कर रहे थे। जब छात्रा और उसके भाई ने इसका विरोध किया तो मनबढ़ों ने दोनों की पिटाई कर दी। शोर सुनकर मां पहुंची तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की मां ने थाने पहुंच न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि केवल मारपीट हुई है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीया किशोरी ने कस्बे के एक इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा में इस वर्ष परीक्षा दी है। आरोप है कि जब भी वह अपने आंगन में बैठती और स्नान करने जाती है तो पड़ोस का एक युवक छिप-छिप कर देखता है। अश्लील हरकत करता है। शनिवार को छात्रा आंगन में स्नान कर रही थी। इसी बीच पड़ोसी छिपकर देख रहा था। छात्रा ने रोते हुए यह बात अपने घरवालों से बताई। भाई उलाहना देने पहुंचा तो आरोपी विवाद पर उतारू हो गए।
आरोपी और छात्रा के भाई के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। इस दौरान आरोपी के सिर में चोट लग गई। फिर आरोपी पक्ष छात्रा के भाई की पिटाई करने लगा। बीच-बचाव करने मां और छात्रा पहुंचीं तो हमलावर उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिए।
विज्ञापन
उधर, आरोपी पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि मामला मारपीट का है। छात्रा से अश्लील हरकत की बात भी सामने आई है। जांच कराई जा रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। आने पर दोषी पर कार्रवाई होगी।