{"_id":"6aac3788444ff9d61a0cb0c9","slug":"mother-and-daughter-in-law-attacked-with-a-sharp-edged-weapon-in-the-field-deoria-news-c-208-1-deo1049-192048-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खेत में मां-बहू पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खेत में मां-बहू पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के सोंदा गांव में घास काटने गई महिला और उसकी बहू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों के सिर में गंभीर चोट आई। शिकायत पर पुलिस ने गांव के दीनदयाल चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोंदा निवासी मलरी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 सितंबर की शाम करीब 4:30 बजे वह बहू गुड्डी के साथ खेत में घास काटने गई थी। आरोप है कि दीनदयाल चौहान खेत में छिपा था। दोनों के पहुंचते ही उसने गाली देते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया।
हमले में दोनों घायल हो गईं और गुड्डी बेहोश होकर गिर गईं। बच्चों की सूचना पर परिजन पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल ले गए। मामले की जांच उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह कर रहे हैं।