{"_id":"5f04a8c28ebc3e42c317525d","slug":"mother-and-daughter-beaten-deoria-news-gkp357331660","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटियों को पीटा, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटियों को पीटा, दो गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां-बेटियों को पीटा, दो गंभीर
खुखुंदू के जिगनी सोन्हौली गांव का मामला
खेत में बकरी पड़ने को लेकर हुआ विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थानाक्षेत्र के जिगनी सोन्हौली गांव के चौहान टोला में अरहर के खेत में बकरी पड़ने के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने मां, बेटियों की जमकर पिटाई कर दी। सभी को जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां दो की स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मौके पर डॉयल-112 पुलिस के पहुंचते ही हमलावर भाग गए।
जिगनी सोन्हौली के चौहान टोला निवासी हेवंती देवी के पति की मृत्यु हो चुकी है। वह तीन बेटियों के साथ घर पर रहती हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम को पट्टीदार की बकरी हेवंती देवी के अरहर के खेत में पड़ गई थी। उसने बकरी को भगा दिया। इसी बात से नाराज लोग हेवंती की छोटी बेटी सपना चौहान (14) को जमीन पर पटककर मारने-पीटने लगे। वह लहूलुहान होकर तड़पने लगी। बेटी को तड़पते देखकर हेवंती देवी बीच-बचाव के लिए गई तो हमलावरों ने उन्हें भी मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। इतना ही नहीं हेवंती के बड़ी बेटी रेखा चौहान (20) और नेहा चौहान (17) को भी मारपीट कर घायल कर दिया। रेखा ने तत्काल घटना की सूचना डॉयल-112 पर पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व हमलावर भाग निकले। हेवंती देवी और सपना की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। दोनों का देवरिया के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। विवाद के दौरान दूसरे पक्ष से मृत्युंजय कुमार (30) के घायल होने की सूचना है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि परिवार में केवल महिला होने से पट्टीदार आएदिन मारते-पीटते रहते हैं। पट्टीदारों की निगाह संपत्ति पर टिकी हुई है। इस संदर्भ में एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।