फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   mos, inaugurated opperation theatre

राज्यमंत्री ने सीएचसी में ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन किया

Tue, 04 Jan 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
mos, inaugurated opperation theatre
राज्यमंत्री ने सीएचसी में ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन किया
विज्ञापन

रुद्रपुर। राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने मंगलवार को सीएचसी पर आधुनिक सुविधाओं से लैश आपरेशन थिएटर का उद्घाटन किया। इस दौरान क्रिटिकल प्रसूता का आपरेशन से सफल प्रसव कराया गया। डिलिवरी के बाद जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

रुद्रपुर में गाइनो सर्जन के अभाव में क्रिटिकल प्रसव नहीं हो रहा था। आपरेशन थिएटर की उचित व्यवस्था नहीं होने से गंभीर अवस्था में प्रसव पीड़िता को देवरिया रेफर कर दिया जाता था। जिला प्रशासन के निर्देश पर रुद्रपुर सीएचसी को क्रिटकल प्रसव केंद्र बनाया गया है। यहां सप्ताह में एक बार आपरेशन से प्रसव कराया जाएगा। इसके लिए गाइनो सर्जन की तैनाती की गई। आपरेशन के बाद राज्यमंत्री ने मां बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी ली। कहा कि सरकार जनता के स्वास्थ्य की चिंता कर रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त कर गरीबों का कल्याण किया जा रहा है। रुद्रपुर सीएचसी को आधुनिक मेडिकल सुविधाओं से लैश कर दिया गया है। यहां कोविड वार्ड और आक्सीजन प्लांट लगाकर कोरोना महामारी को रोकने का इंतजाम कर दिया गया है। सरकार शिक्षा, चिकित्सा और सुरक्षा जैसे मुद्दे पर पूरी तरह संवेदनशील रहेगी। इस अवसर पर अधीक्षक डा. दिनेश यादव, गाइनो सर्जन डा. वाईपी यादव, एचइओ लाल बचन चौधरी, विकास कुमार, विवेक जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता, दिलीप जायसवाल, सबरे आलम, डा. राजेेश सिंह, डा. सुशील मल्ल, जेपी सिंह आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed