फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   More than 25 eye surgeon operation will not be able

25 से ज्यादा ऑपरेशन नहीं कर सकेंगे नेत्र सर्जन

Wed, 30 Dec 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Wed, 30 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन

 नेत्र सर्जन अब एक दिन में 25 से ज्यादा मरीजों के ऑपरेशन नहीं कर सकेंगे। बाराबंकी और गाजियाबाद में आपरेशन के दौरान मरीजों की आंख की  रोशनी जाने की घटनाओं का शासन ने संज्ञान लिया है।

 दो दिन पूर्व शासन ने सभी सीएमओ को पत्र लिखकर यह आदेेश दिया है। 

अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत अभी तक प्रतिदिन जितने भी मरीज आते थे, विभागीय लोग उनको भर्ती कर लेते थे। जांच के बाद नेत्र सर्जन जरूरतमंद मरीजों का ऑपरेशन कर देते थे। 

देवरिया के एक नेत्र सर्जन तो एक दिन में 100 से  ज्यादा आंखों के ऑपरेशन किए थे। इसके लिए विभाग की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया था।

 पर अब ऐसा नहीं हो सकेगा, बाराबंकी और गाजियाबाद में ऑपरेशन के बाद मरीजों की रोशनी जाने के बाद शासन ने निर्णय लिया है कि एक डॉक्टर प्रतिदिन 25 से ज्यादा  ऑपरेशन नहीं करेगा। 

दो दिन पूर्व यह आदेश सभी सीएमओ के लिए जारी कर दिया गया है। 

शासन का पत्र मिलने के बाद कर्मचारी अब यहां प्रतिदिन 20 से 25 मरीजों का ही नंबर लगा रहे हैं। इसके बाद आने वाले मरीजों को अगले दिन बुलाया जा रहा  है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed