देवरिया। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार को रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में ''''संडे ऑन साइकिल रेस'''' का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 100 से लोगों ने प्रतिभाग किया। साइकिल चलाकर स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने केवल रेस को हरी झंडी दिखाई। क्रीड़ाधिकारी ने स्वयं खिलाड़ियों के साथ साइकिल चलाकर उनका हौसला बढ़ाया। क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने कहाकि साइकिल चलाना न सिर्फ पर्यावरण के लिए बेहतर है।बल्कि यह खिलाड़ियों की शारीरिक फिटनेस और स्टेमिना को मजबूत करने का भी एक बेहतरीन जरिया है। इस अवसर पर स्टेडियम के खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षक सत्येंद्र कुमार, ताइक्वांडो गिरीश सिंह, शकील अहमद, दिवाकर मणि त्रिपाठी, अवधेश यादव, विजय पाल, लालू सिंह यादव, पूजा सिंह, शालिनी शर्मा, अशोक कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।