{"_id":"6898e17aa61a62141e0ef2c7","slug":"monthly-poets-seminar-organized-deoria-news-c-208-1-deo1009-160583-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मासिक कवि गोष्ठी का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मासिक कवि गोष्ठी का हुआ आयोजन
Sun, 10 Aug 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। नागरी प्रचारिणी सभा मेंं रविवार को मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं पढ़ीं। कवियों की बेहतरीन प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। गोष्ठी की अध्यक्षता बद्री प्रसाद वर्मा अन्जान ने की।काव्य पाठ का शुभारंभ गीतकार दयाशंकर कुशवाहा की वाणी वन्दना मां शारदे भटके हैं हम, हमें रास्ता दिखला दे से हुआ। विनय कुमार पाठक ने भोजपुरी कविता घिस गईले सोल जूता के तबो काम नाहि फरियाईल बा.... से गोष्ठी को आगे बढ़ाया। इसके बाद सौदागर सिंह ने अपनी भोजपुरी कजरी सखि सावन महीना मन भावन लागे, अउर बड़ा पावन लागे ना.... सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि गोपाल जी त्रिपाठी ने बहन की स्मृति में मेरे दिल की जो कली थी, मेरे पग चिह्नों चली थी गीत से गोष्ठी को भावमय ऊंचाई दी। भाटपार रानी से आये गीतकार राममनोहर मिश्र ने भारत माई के वीर सपूत तू भारत के लाज बचाव देश भक्ति गीत सुनाया। पुनश्च सूर्य नारायण गुप्त ''''सूर्य'''' ने कैसी आज़ादी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गिना गयेसखि सावन महीना मन भावन लागे ,अउर बड़ा पावन लागे ना पढ़़ा। कवयित्री शिखा गौड़ ने अपनी कविता एक शाम बचा रखी है मैंने मौसम की किताब से चुराकर...., से गोष्ठी को नयी दिशा दी। व्यंग्यकार मुन्ना मवाली ने अपने गीत मलकिन लड़िहें बीडीसी हम लड़ब परधानी के माध्यम से पंचायती चुनाव का दृश्य उपस्थित किया। कवि गोष्ठी में बादशाह तिवारी ''''प्रेमी'''', सरोज कुमार पाण्डेय, निराला साहित्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि डॉ ओमप्रकाश द्विवेदी, उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार दीक्षित ने भी कविता पाठ किया। संचालन कवयित्री क्षमा श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर विनोद चन्द्र पाण्डेय विनोद, कौशल किशोर मणि, योगेन्द्र पाण्डेय, प्रीति पाण्डेय, रविनंदन सैनी, नित्यानंद आनन्द, योगेन्द्र तिवारी योगी, रमेश सिंह दीपक, आशुतोष त्रिपाठी, ब्रजेश पाण्डेय, रवीन्द्र नाथ तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन