फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Molesting a teenager by entering the house, the family members caught her and handed her over to the police

Deoria News: घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी, घरवालों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Fri, 11 Aug 2023 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 11 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Molesting a teenager by entering the house, the family members caught her and handed her over to the police
सलेमपुर। घर में अकेली किशोरी से छत के रास्ते घर में घुसे युवक ने छेड़खानी की। किशोरी के घरवालों ने मनबढ़ युवक को घर के अंदर से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। किशोरी की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। महिला ने बताया है कि वह सुबह खेत पर काम करने के लिए अपनी नाबालिग बेटी को अकेले घर छोड़ कर चली गई। मौका देखकर बगल का एक युवक छत के रास्ते घर में घुस गया और बेटी से छेड़खानी शुरू कर दी। बेटी की आवाज सुनकर महिला के देवर व परिवार के अन्य लोगों ने घर में घुसे युवक पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली आई और मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित विकास गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। युवक का अपराध गैरजमानती है। उसका शांति भंग के आरोप में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed