फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Molesting a sleeping woman by entering the house, case registered

Deoria News: घर में घुसकर सो रही महिला से छेड़छाड़, केस दर्ज

Fri, 11 Aug 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 11 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Molesting a sleeping woman by entering the house, case registered
सलेमपुर। घर में सो रही महिला को अकेले देख घर में घुसा पड़ोसी उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध व शोर मचाने पर आरोपी महिला को मारने-पीटने के बाद कपड़े फाड़ कर फरार हो गया। शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन

भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला अकेले घर रहती है। अकेली महिला को देख आरोपी आए दिन उस पर फब्तियां कसता था। महिला लोक लाज के डर से उत्पीड़न सहती गई। इससे आरोपी का मनोबल बढ़ गया। मंगलवार की रात महिला घर में अकेले सोई थी। आधी रात को आरोपी किसी तरह घर में घुस महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा। नींद खुलने पर महिला विरोध करते हुए शोर मचाने लगी। पकड़े जाने के डर से आरोपी पीड़िता को पीटने लगा। बाद में जाते समय महिला के कपड़े फाड़ दिए। शिकायत पर पुलिस ने मारपीट, छेड़छाड़ आदि का केस दर्ज किया है। एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed