फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mo punishment melody Vyas Muni Pandey

फाग के राग सजा रहे व्यास मुनि पांडेय

Tue, 22 Mar 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Tue, 22 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Mo punishment melody Vyas Muni Pandey
व्यास मुनि पांडेय
 होली उमंग, उल्लास और आपसी भाई चारे का त्योहार माना जाता है। इस त्योहार का व्यवहारिक और साहित्य पक्ष भी है। लेकिन पिछले कुछ समय से होली का उत्सव अपनी मूल सुंदरता को खोता जा रहा है। इसके साहित्यिक पक्ष पर फूहड़पन हावी हो गया है। यह बात रुद्रपुर के चर्चिंत फाग गायक व्यास मुनि पांडेय ने कही। वह फाग उत्सव की मिट रही परंपराओं को लेकर चिंतित दिखे। फाग साहित्य और गीत को बचाने के लिए वह फगुआ डायरी लिख रहे हैं।  उन्होंने कहा कि फुहड़ गीत संगीत से होलिका उत्सव के मायने बदल गए हैं। 
विज्ञापन



 पहले त्योहार की तैयारी महीनों पहले शुरू हो जाती थी। बसंत ऋतु के दस्तक देते ही गांव-गांव फाग उत्सव शुरू हो जाता। ढोल मजीरे की थाप पर रोज रात को गांव में फाग का रंग उड़ता था। रंग फाग, झुमर, उलारा की महफिल में गांव के बड़े बुजुर्ग, नौजवान और महिलाएं शामिल होतीं। लेकिन आज की युवा पीढ़ी फाग साहित्य से दूरी बनाती जा रही है। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि फाग उत्सव में सबसे पहले ऋतुराज बसंत की आराधना की जाती है। ऋतुपति आयें हाय गूंजन लागे भवरा यह गीत प्रकृति का चित्रण है। होली पर गिरजा हो पति साज समाज विवाहन आए जैसे फाग गाकर शिव पार्वती की आराधना की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



फाग उत्सव का अंतिम रंग उलारा होता है। जिसे महिलाएं भी गाती हैं। उन्होंने कहा कि आज कल फागुआ का संगीत साहित्य मिटता जा रहा है। फाग साहित्य को बचाने के लिए वह फगुआ डायरी लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि फगुआ डायरी में दुुलर्भ फाग गीतों को संकलित किया जा रहा है। युवा वर्ग को इससे जोड़ने का प्रयास चल रहा है। वह युवाओं को परंपरागत फाग गाने को प्रोत्साहित करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed