फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mo. Aaqib murder case: Friend Anas had called him from home and killed him

मो. आकिब हत्याकांड : दोस्त अनस ने ही घर से बुलाकर उतारा था मौत के घाट

Thu, 25 Jul 2024 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Mo. Aaqib murder case: Friend Anas had called him from home and killed him
मो. आकिब की फाइल फोटो
- घटना के दिन रात में 11 बजे फोन कर आकिब को बुलाकर ले गया मजार की तरफ
विज्ञापन

- मजार पर पहुंचते ही आकिब के गर्दन पर चाकू से कर दिया प्रहार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/ सलेमपुर। मधवापुर पंचायत के चक हिछौरा गांव के रहने वाले मो. आकिब हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उसके दोस्त ने ही उसकी हत्या की थी। बहन से नजदीकी बर्दाश्त नहीं होने पर इसकी साजिश काफी पहले कर चुका था। इसलिए उसने पहले आकिब से दोस्ती बढ़ाई और फिर हत्या कर दी।
पुलिस के समक्ष मो. आकिब की हत्या की बात कबूलते हुए हिछौरा गांव निवासी अनस पुत्र इरसाद अहमद ने कहा कि आकिब का उसकी बहन से प्रेस प्रसंग चल रहा था। यह बात उसे पसंद नहीं थी। सही समय पर वह बदला लेने की फिराक में था और रविवार रात उसने आकिब को रोज की तरह बुलाया। इसके बाद उसे गांव के उतर दिशा से न ले जाकर उसके घर के दक्षिण दिशा की तरफ से मजार के पास ले गया। इसके बाद पास में मौजूद चाकू निकाल कर आकिब की गर्दन पर प्रहार कर दिया। अचानक से हुए हमले से आकिब बच नहीं पाया और उसकी गर्दन से खून का फव्वारा निकलने लगा। यह देख उसने गर्दन पकड़ी और कच्ची सड़क कर भागने लगा। यह देख उसने भी दौड़ लगा दी। कुछ दूर जाने के बाद आकिब गिर गया। इसके बाद अनस ने उसके पेट पर ताबड़तोड़ वार कर पेट फाड़ दिया और गर्दन पर एक दो वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस घटना के दिन ही एसओजी व सर्विंलांस की मदद से इस घटना के खुलासे के करीब पहुंच गई थी। पुलिस को हत्यारोपी अनस के मोबाइल टाॅवर की लोकेशन घटनास्थल पर मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ के बाद बुधवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
बहन के साथ्द से तीन बार देख लेने के बाद रास्ते से हटाने की रची साजिश
दुष्कर्म मामले में जेल जाने के बाद मो. आकिब की अनस की बहन के साथ नजदीकी बढ़ गई। अनस जब जमानत पर बाहर आया तब उसे बहन और आकिब को एक साथ दो से तीन बार देख लिया। इसके बाद उसने आकिब से दोस्ती और बढ़ा ली। वह आकिब के साथ हर समय साए की तरह रहने लगा। इसके बाद सुनियोजित तरीके से साजिश रचकर आकिब को मौत के घाट उतार दिया।
---------------
हत्या के बाद चाकू, मोबाइल व खून से सनी पैंट 6 किमी दूर मिली
आकिब हत्या कांड को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी अनस सलेमपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां उसने हाथ पैर धोकर पैंट बदली। इसके बाद 6 किमी दूर स्थित मैरवा-मझौलीराज मुख्य मार्ग पर स्थित रौनी गंगा चक गांव में हत्या में प्रयुक्त चाकू, मोबाइल व खून से सनी पैंट फेंक कर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी मझौलीराज के दीर्घेश्वर नाथ मंदिर के पास की।

----------
कोट
आकिब हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया। उसकी हत्या को उसके साथ अनस ने अंजाम दिया है। उसने हत्या की बात कबूली है। उसने बहन के साथ आकिब को कई बार देख लिया था। इसके बाद उसे रास्ते से हटाने की ठान ली थी और उसकी हत्या कर दी।
-दीपक शुक्ला, सीओ, सलेमपुर
-----------------------
आकिब की हत्या की कहानी को बताया मनगंढ़त, पिता ने कहा, अकेले अनस नहीं कर सकता बेटे की हत्या!
फोटो समाचार
- मृतक के पिता और भाई सीओ से मिल हत्या मामले में लीपापोती करने का लगाया आरोप
- पिता बोला, साहब अकेले कोई एक बकरा को हलाल नहीं कर सकता तो अनस अकेले मेरे बेटे को कैसे मार सकता है
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। मधवापुर पंचायत के चक हिछौरा गांव के रहने वाले आकिब हत्याकांड का खुलासा कर जहां कोतवाली पुलिस अपनी पीठ थपथपाती रही है, वहीं मृतक के परिजन पुलिस पर लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए कई सवाल उठा रहे हैं। बुधवार की सुबह कोतवाली पहुंच कर आकिब के परिजनों ने सीओ दीपक शुक्ला से मुलाकात की। बोले कि साहब, जिस तरह से मेरे बेटा की हत्या की गई है वह अकेले नहीं हो सकती। अकेले कोई एक बकरा हलाल नहीं कर सकता, तो अनस अकेले कैसे आकिब को मार सकता है।
इस संबंध में सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि आरोपी ने खुद स्वीकार किया है कि अकेले हत्या किया हूं। पुलिस अभी इसमें विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed