Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   MLA Shalabh Mani termed Akhilesh an "electoral Hindu."

Deoria News: विधायक शलभ मणि ने अखिलेश को बताया ''चुनावी हिंदू''

Thu, 12 Nov 2026 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
MLA Shalabh Mani termed Akhilesh an "electoral Hindu."
देवरिया। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या और वृंदावन जाने संबंधी बयान पर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव को ''चुनावी हिंदू'' बताते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही उन्हें भगवान राम और कृष्ण की याद आने लगी है। उन्होंने सपा शासनकाल में कारसेवकों पर गोली चलाने की घटना का भी जिक्र किया।
विज्ञापन

विधायक शहर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में विधि मंत्री के साथ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उन्हें भगवान कृष्ण में आस्था है तो मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने के लिए कारसेवा अभियान शुरू करें। वह इस अभियान में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बाबरी मस्जिद मामले के पैरवीकार जफरयाब जिलानी को सपा सरकार में सरकारी सुविधाएं दिए जाने का भी आरोप लगाया। रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमले से जुड़े एक आरोपी की हत्या के मामले में उन्होंने कहा कि सरकार इसकी जांच करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक ने सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने इसे ''परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी'' करार देते हुए आरोप लगाया कि पार्टी में गरीब कार्यकर्ताओं को केवल आंदोलन करने और लाठियां खाने के लिए रखा गया है, जबकि राजनीतिक अवसर परिवार के सदस्यों और धनवानों को मिलते हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मुकाबला 2017 और 2022 की तरह 80 बनाम 20 का होगा। उन्होंने 80 प्रतिशत को देश और मिट्टी से प्रेम करने वाले तथा 20 प्रतिशत को दंगा और अराजकता फैलाने वाले लोगों के रूप में परिभाषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed