{"_id":"69308022a62b43ac110dfb8a","slug":"middle-aged-man-killed-after-being-hit-by-train-identified-after-12-hours-deoria-news-c-208-1-deo1010-169264-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत 12 घंटे बाद हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत 12 घंटे बाद हुई शिनाख्त
Wed, 03 Dec 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नूनखार रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार की रात ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत हो गई। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई।
शव की शिनाख्त बुधवार की सुबह जयश्री प्रसाद निवासी सिसवां थाना बरियारपुर के रूप में हुई।
बरियारपुर थाना क्षेत्र के सिसवां निवासी जयश्री प्रसाद मंगलवार को किसी बात से नाराज होकर घर से दिन में ही निकल गए। इसके बाद परिजन उनकी खोजबीन करने लगे। हालांकि उनका कहीं पता नहीं चला। इधर, नूनखार स्टेशन अधीक्षक ने रात में करीब नौ बजे पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस पहले शव की पहचान कराने में जुटी रही। हालांकि उस समय शव की पहचान नहीं हो पाई। फिर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
सोशल मीडिया के जरिए जानकारी होने पर बुधवार की सुबह नौ बजे मृतक का भतीजा प्रमोद कुमार और अन्य परिजन थाने पहुंच शव की पहचान किए।
एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रेन से कटने से जयश्री प्रसाद की मौत हुई है। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर मौके पर पहुंच शव कब्जे में लिया गया था।