फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mess with the cash crisis

नकदी संकट को लेकर बवाल

Mon, 28 Nov 2016 10:48 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 28 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Mess with the cash crisis
महिलाओं ने सड़क जामकर दो घंटे धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
रुद्रप़ुर/रामलक्षन। नोट बंदी के बाद बैंकों में चल रही नकदी संकट को लेकर सोमवार को खाताधारकों ने जमकर बवाल काटा। उन्होंने एसबीआई की शाखा पर प्रदर्शन किया। यहां महिलाओं ने सड़क जामकर दो घंटे  धरना दिया।
विज्ञापन


रामलक्षन में भी नकदी संकट को लेकर खाताधारकों ने सड़क जाम किया।  दो दिन से बैंक बंद रहने के बाद सोमवार को बैंक खुलते ही रुपया निकालने के लिए खाताधारकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बैंक पर रुपया निकालने आए लोगों से रुद्रपुर का जमुनी चौराहा जाम हो गया। बैंक खुलने के बाद खाताधारक कैश आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


दोपहर तक कैश नहीं आने पर मैनेजर ने बैंक के गेट पर भुगतान नहीं करने की नोटिस लगा दी। इस बात पर बैंक पर आई भीड़ अपना आपा खो दी। सैकड़ों की संख्या में मौजूद महिलाएं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगीं। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मौके की नजाकत भांप सपा नेता प्रदीप यादव भी धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की ओर से नोटबंदी का जल्दबाजी में लिया गया निर्णय गरीबों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। वहीं रामलक्षन में सुबह से लेकर शाम तक कैश का इंतजार कर रहे खाताधारकों का शाम चार बजे गुस्सा फूट पड़ा।


उन्होंने रुद्रपुर गोरखपुर मार्ग जामकर प्रदर्शन किया। इस दौरान एक घंटे तक रुद्रपुर से गोरखपुर जाने वाले मार्ग पर आवागमन ठप रहा। सोमवार को क्षेत्र के सभी बैंकों पर भीड़ बेकाबू रही। देर शाम तक किसी भी बैंक में कैश नहीं आया। इस बाबत एसबीआई के शाखा प्रबंधक जेपी वर्मा में कहा कि कैश के उपलब्धता के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कैश आने पर वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed